माननीय राज्यपाल, झारखंड
श्री संतोष कुमार गंगवार से प्रमंडलीय
आयुक्त, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल
श्री अंजनी मिश्र एवं उपायुक्त-
सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची श्री
मंजूनाथ भजंत्री ने की मुलाकात
प्रमंडलीय आयुक्त द्वारा माननीय राज्यपाल, झारखंड श्री संतोष कुमार गंगवार को आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह-2025 में मुख्य अतिथि के रूप में पधारने हेतु किया गया आमंत्रित
आज दिनांक 13 अगस्त 2025 को माननीय राज्यपाल, झारखंड श्री संतोष कुमार गंगवार से राजभवन में श्री अंजनी कुमार मिश्र, प्रमंडलीय आयुक्त, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल एवं उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री ने मुलाकात की।
इस दौरान दौरान प्रमंडलीय आयुक्त द्वारा माननीय राज्यपाल, झारखंड श्री संतोष कुमार गंगवार को मोरहाबादी मैदान में आयोजित आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह-2025 में मुख्य अतिथि के रूप में पधारने हेतु आमंत्रित किया गया।
उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों एवं कार्यक्रम की रूपरेखा से माननीय राज्यपाल को अवगत कराया गया।
.jpeg)

0 Comments