इसका उद्देश्य राज्य सरकार द्वारा आयोजित
परीक्षाओं की तैयारी और शत-प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण
सहभागिता सुनिश्चित करना है
उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी राँची, श्री मंजूनाथ भजंत्री के निर्देशन में जिला शिक्षा अधीक्षक, राँची के नेतृत्व में “प्री समेटिव असेसमेंट-1 (पूर्व योगात्मक मूल्यांकन-2025)” का सफल आयोजन किया।
यह पहल राँची जिले के सभी सरकारी, अल्पसंख्यक, और मान्यता प्राप्त प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, तथा माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा पहली से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए सत्र 2025-26 के तहत शुरू की गई है। इसका उद्देश्य बच्चों के अध्ययन-अध्यापन का सर्वाधिक आकलन, राज्य सरकार द्वारा आयोजित परीक्षाओं की तैयारी, और शत-प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण सहभागिता सुनिश्चित करना है।
जिला शिक्षा अधीक्षक, राँची द्वारा गठित PROJECT TEAM (TESTING, EVALUATION, ASSESSMENT and MENTORING / TOGETHER EVERYONE ACHIEVE MORE) के विशेषज्ञ शिक्षकों ने JCERT के प्रश्न-पत्र प्रारूप के आधार पर सभी विषयों के लिए वर्गवार प्रश्न-पत्र तैयार किए। तीन दिवसीय यह परीक्षा आज सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
प्रमुख उपलब्धियां
(1) उपस्थिति औसतन 85-90% छात्र उपस्थिति, जो एक बड़ी उपलब्धि है।
(2) उत्साहपूर्ण सहभागिता छात्र-छात्राओं और अभिभावकों में इस आयोजन को लेकर अभूतपूर्व उत्साह।
(3) NEP 2020 के अनुरूप माहवार स्प्लिट सिलेबस का पूर्ण आच्छादन और स्व-मूल्यांकन का अवसर।
(4) कमियों की पहचान परिणाम विश्लेषण के आधार पर विषय-विशेष और छात्र-विशेष कमियों को चिह्नित कर सुधारात्मक कार्ययोजना।
(5)परीक्षा भय से मुक्ति छोटे बच्चों में निर्भीकता और समस्याओं के समाधान का भाव सृजन।
(6) उत्कृष्ट परिणाम की संभावना भविष्य की जिला/राज्य/बोर्ड परीक्षाओं में शत-प्रतिशत सहभागिता और बेहतर परिणाम।
(7) टीम वर्क का प्रदर्शन जिला प्रशासन, शिक्षक, विद्यालय प्रबंधन, अभिभावक, और समुदाय के संयुक्त समन्वय की मिसाल।
जिला प्रशासन, राँची की ओर से इस आयोजन में सहभागिता के लिए सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, अभिभावकों, और हितधारकों को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएँ, और धन्यवाद दिया गया। यह पहल राँची जिले को शैक्षिक उत्कृष्टता की ओर अग्रसर करने में मददगार होगी।

0 Comments