प्रतिबद्धता, समर्पण और मेहनत के बलबूते कोई भी लक्ष्य प्राप्ति संभव : अनिल पाल्टा

प्रतिबद्धता, समर्पण और मेहनत 

के बलबूते कोई भी लक्ष्य प्राप्ति

 संभव : अनिल पाल्टा





लक्ष्य एकेडमी और सामाजिक-वैचारिक संगठन रांची रिवोल्ट जनमंच द्वारा आयोजित समारोह में डीजीपी रेल ने सीमा सुरक्षा बल में अंतिम रूप से चयनित प्रशिक्षणार्थियों को सम्मानित किया.

रांची 15 फरवरी. रेल पुलिस महानिदेशक अनिल पाल्टा ने कहा है कि प्रतिबद्धता, समर्पण, मेहनत और अपनी जागरूकता के बलबूते किसी भी लक्ष्य की प्राप्ति संभव है. श्री पाल्टा ने कहा कि समाज में भले ही कितनी भी नकारात्मकता की बातें की जाये लेकिन वास्तविकता यही है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट है और मेहनत प्रतिबद्धता तथा समर्पण का साथ है तो हमें हमारी मंजिल और उपलब्धियाँ जरूर प्राप्त होगी.

आज मोरहाबादी मैदान में लक्ष्य एकेडमी और सामाजिक-वैचारिक संगठन रांची रिवोल्ट जनमंच द्वारा आयोजित एक समारोह में लक्ष्य अकादमी से प्रशिक्षण प्राप्त और सीमा सुरक्षा बल में अंतिम रूप से चयनित झुंपा विश्वास, हर्ष वर्मा और करण केसरी को सम्मानित करने के लिये आयोजित समारोह में बोलते हुए सामाजिक-वैचारिक संगठन रांची रिवोल्ट जनमंच के संयोजक डॉ. प्रणव कुमार बब्बू ने कहा कि पिछले 8 वर्षों में लक्ष्य एकेडमी ने यह प्रमाणित कर दिया है कि वह व्यवसाय की बजाय समाज सेवा और शिक्षा के साथ ही प्रशिक्षण को भी प्राथमिकता देती है और इसी का परिणाम है कि अबतक दर्जनो प्रशिक्षणार्थियों का चयन सरकारी सेवाओं में हुआ है. इस अवसर पर बोलते हुए लक्ष्य एकेडमी के निदेशक सुनील यादव ने कहा कि लक्ष्य अकादमी ने अपनी शुरुआत से ही प्रशिक्षणार्थियों की मेरिट को सबसे अधिक प्राथमिकता दी है. निदेशक अनुप यादव ने कहा कि 2026 में अबतक लक्ष्य एकेडमी द्वारा प्रशिक्षित प्रशिक्षणार्थियों में से 17 का चयन विविध सरकारी सेवाओं के लिये किया गया है.

Post a Comment

0 Comments