नियमों के विरुद्ध खुले दुकानों को कराया गया बंद
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्रीमती नैंसी सहाय के निर्देशानुसार आ.ई.सी. एवं सूचना तथा जागरूकता कोषांग के वरीय पदाधिकारी-सह- जिला भू-अर्जन पदाधिकारी श्री उमाशंकर प्रसाद के द्वारा आज दिनांक- 17-06-2020 को देवघर शहरी क्षेत्र अंतर्गत टावर चैक, आजाद चैक, मीना बाजार, राय एंड कंपनी मोड़ तथा इसके आस-पास के अन्य जगहों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उनके द्वारा वहाँ के सभी दुकानदारों और छोटे विक्रेता को सोशल डिस्टेंस का पालन करने एवं मास्क का प्रयोग करने हेतु निदेशित करते हुए कहा गया कि यदि कोई व्यक्ति बिना मास्क पहने दुकान में सामान लेने आता है तो उसे सामान कतई न दें एवं अपने यहाँ काम करने वाले कर्मियों व ग्राहकों को भी मास्क पहनने हेतु प्रेरित करें और दुकान की साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि सभी लोग सामाजिक दूरी का समुचित पालन करें एवं दूसरों को भी ऐसा करने हेतु प्रेरित करें। कोई भी दुकानदार अपने दुकानों के आगे अनावश्यक भीड़ न लगने दें एवं लोगों से आग्रह करें कि वे सोशल डिस्टेंस का पालन कर सामानों का क्रय करें। सभी लोग स्वच्छता व सामाजिक दूरी का अक्षरशः पालन कर हीं सामग्रियों का क्रय-विक्रय करें।
इसके अलावा उनके द्वारा सभी दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गयी कि कोई भी दुकानदार बिना मास्क पहने सामग्रियों का क्रय-विक्रय नही करेंगे। सभी लोग मास्क का प्रयोग अवश्य करें एवं बिना मास्क के किसी भी व्यक्ति को सामान न दें। उन्हें हतोत्साहित करें और कहें कि जब वे मास्क पहनकर आएंगे तभी सामान मिलेगा। इससे लोग दैनिक जीवन में मास्क के प्रयोग के प्रति जागरूक होंगे एवं उनमें मास्क पहनकर हीं बाहर निकलने की प्रविर्ति को बढ़ावा मिलेगा और लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से स्वयं को सुरक्षित रख पायेंगे।
इसके अलावा निरीक्षण के क्रम में कपड़े के कारोबार से जुड़े दुकानों को बंद कर सख्त चेतावनी दी गई। साथ ही दुकानों में क्रय-विक्रय करने वाले लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए उन्हें कोरोना वायरस से बचाव संबंधी विस्तृत जानकारी भी दी गयी।
इस मौके पर उपरोक्त के अलावे आ.ई.सी. एवं सूचना तथा जागरूकता कोषांग के विभिन्न कर्मी व अन्य उपस्थित थें।


0 Comments