स्वयं के साथ दूसरों को भी करें जागरूकः-प्रशिक्षु आईएएस

स्वयं के साथ दूसरों को भी करें जागरूकः-प्रशिक्षु आईएएस
   


   जिले शत मे प्रतिशत मास्क के उपयोग व सामाजिक दूरी अनुपालन को लेकर उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय के निदेशानुसार आज दिनांक-18.06.2020 को प्रशिक्षु आईएएस श्री संदीप मीणा, डीआरडीए निदेशक, श्रीमती नयन तारा केरकेट्टा, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती अनीता कुजूर के द्वारा आमजानों को कोरोना के वायरस के प्रति जागरूक करने व इसके रोकथाम को लेकर मास्क वितरण-सह-जागरूक्ता कार्यक्रम का आयोजन टावर चैक व आस-पास के चैक-चैराहों पर किया गया। 
इस दौरान प्रशिक्षु आईएएस श्री संदीप मीणा व वरीय अधिकारियों द्वारा बाजार आ-जा रहे लोगो को मास्क, सैनिटाइजर, सामाजिक दूरी आदि के प्रयोग हेतु जागरूक भी किया गया। इसके अलावे गरीब व असहाय लोगों के बीच मास्क का वितरण कर कोरोना वायरस से बचाव व लक्षण से जुड़ी विस्तृत जानकारी सभी को दी गयी। इस दौरान प्रशिक्षु आईएएस ने कहा कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने में जागरूक्ता का काफी अहम योगदान है। ऐसे में हम सभी को चाहिए कि मास्क का उपयोग सामाजिक दूरी के साथ स्वच्छता और सतर्कता के साथ बिना घबराएं इसका मुकाबला करें। कोरोना वायरस से बचाव एवं रोकथाम में सबसे मददगार साबित हो रहा है। सही तरीके से हाथ धोने पर कोरोना वायरस से आसानी से बचा जा सकता है। 
इसके अलावा उन्होंने कहा, बाहर से आते ही हाथ अच्छी तरह साबुन से साफ किए जाने चाहिए। हाथ धोने का जो सही तरीका है उसका अनुसरण करें। अपनी हथेलियों को सही तरीके से साबुन लगाकर मलें, इसके बाद हथेली के पिछले हिस्से को सही तरीके से साबुन से साफ करें, अंगुलियों के बीच का जो हिस्सा है, उस पर भी अच्छी तरह से साबुन लगाकर उसे साफ करें। उंगलियों के बाद दोनों हाथों के नाखूनों को भी खूब अच्छी तरह से साबुन से साफ करना चाहिए। नाखूनों, अंगूठे और कलाई तक दोनों हाथों को अच्छी तरह से साबुन लगाकर पानी से धोएं। इस तरह हाथ धोने और स्वच्छ रहने पर कोरोनावायरस के खतरे को टाला जा सकता है। आगे उन्होंने कहा कि कोरोना के वायरस को फैलने से रोकने हेतु जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है, जरूरी है कि आप सभी भी जागरूक होकर स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाये साथ ही जागरूक नागरिक होने का परिचय दे और बिना वजह के घर से बाहर ना निकले। यदि बाहर निकलना ही है तो मास्क, सैनिटाइजर आदि का प्रयोग करें एवं सामाजिक दूरी का भी पालन करें। वैसे व्यक्ति जो बिना वजह सड़को पर घूमते पाए जाएंगे या फिर बिना मास्क, हेलमेट के दुपहिया वाहन चलाते हुए पकड़े जाएंगे तो सभी के ऊपर जिलां प्रशासन द्वारा विधि सम्मत कार्यवाही की जाएगी।
इस मौके पर कई स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments