1 लाख की जुर्माना,राजस्व की कमाई के चक्कर में मानवता को शर्मसार लज्जित किया जा रहा है: राम प्रकाश तिवारी

1 लाख की जुर्माना,राजस्व की कमाई के चक्कर

 में मानवता को शर्मसार लज्जित 

किया जा रहा है: राम प्रकाश तिवारी


आज स्वतंत्र राष्ट्रवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री राम प्रकाश तिवारी ने प्रेस बयान जारी करते हूए कहा है कि कोरोना लाँकडाउनध्अनलॉक के दौरान माक्स नहीं पहने या लाँकडाउन के नियमो का उल्लंघन करने पर हेमंत सरकार द्वारा दो साल सजा साथ ही एक लाख जुर्माना का प्रावधान रखकर अध्यादेश जारी करने की कार्रवाई को तत्काल वापस लेने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि अपने देश भारत के अन्य राज्यों में ऐसा तानाशाही तरीका से कड़ा नियम कानून नहीं बनाया लेकिन झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने दो साल का सजा और एक लाख का जुर्माना लगाने का अध्यादेश जारी करके तानाशाही का परिचय दिया है अन्य राज्यों में कोरोना लाँकडाउन का उल्लंघन का इतना जुर्माना, सजा का प्रावधान नहीं रखा है जो राज्यों के जुर्माना रकम की सूची देखा जा सकता है।
प्रदेश अध्यक्ष श्री राम प्रकाश तिवारी ने हेमंत सरकार के तानाशाही कार्यशैली की कड़ी आलोचना करते हूए कहा है कि झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन और भारत सरकार के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एकाएक 24 मार्च 2020 से पुरे देश एवं झारखंड राज्य में लगातार लाँकडाउनध्अनलॉक लगाकर देश एवं झारखंड राज्य की अर्थव्यवस्था चैपट कर दिया, बिना तैयारी के लाँकडाउन करने से करोड़ों प्राइवेट मजदूर, कामगार, कर्मचारी,शिक्षक,अन्य कर्मी बेरोजगार हो गए है कारोबार, व्यापार, कारखाना का उत्पादन ठप्प है उत्पादों की उत्पादन,बिक्री ठप्प है किसानों का कृषि उत्पाद भी लाँकडाउनध्बैमौसम वर्षों से बर्वाद हो गया है।
केंद्र सरकारध्झारखंड सरकार ने कोरोना संक्रमण से पीड़ित मरीजों का इलाज करने के लिए बड़े पैमाने पर अस्थायी अस्पतालों, बेड की व्यवस्था करने में नाकाम रही है,अनलॉक में खुले दुकानों, कार्यालयो,कारखानों में उत्पादन, बिक्री कम होने से देश एवं झारखंड राज्य की अर्थव्यवस्था सुधर नहीं रही है। हर जगह कामागारो,मजदूरों, कर्मचारियों का छँटनी हो रही है उन्हें काम,नौकरी से हटाया जा रहा है। तमाम गरीब से लेकर मध्यम,संपन्न आम जनता इस कोरोना महामारी, आर्थिक तंगहाली से परेशान है उन्हें केंद्र की मोदी सरकार और झारखंड के हेमंत सरकार राहत देने के बजाय दमन,शोषण,अत्याचार कर रही है। एक लाख जुर्माना और दो साल सजा के आड़ में करोड़ो आम गरीब जनता में भय,आंतक खड़ा करके उन्हें घरो में केंद करके भुखा मारने पर तुल गई है। तमाम कारोबारियों, व्यापारियो,उद्योगपतियो,किसानों को भारी कर्ज में डुबाकर आर्थिक दिवालिया करने पर तुली हुई है।
श्री तिवारी ने कहा कि झारखंड राज्य के हजारों प्राइवेट स्कूलो ध्सरकारी स्कूलो को बन्द करके लगभग 80 लाख बच्चों-बच्चियो की पढ़ाई को चैपट करके बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे है।
श्री तिवारी ने कहा झारखंड सरकारध्भारत सरकार के तमाम कर्मचारियों से लेकर उच्चाधिकारियों, न्यायाधीशों, अभियन्ताओं, विधायकों, सांसदो,झारखंड के मंत्रियों, मुख्यमंत्री, राज्यपाल और भारत सरकार के केंद्रीय मंत्रियों, प्रधानमंत्री, उपराष्ट्रपति, राष्ट्रपति और सरकारी शिक्षकों ,सरकारी डाक्टरों, पुलिसकर्मियों को समय पर सरकारी वेतन मिल रहा है।उन्हें किसी प्रकार के आर्थिक तंगहाली ,भुखमरी का सामना नहीं करना पड़ रहा है।
भारत सरकारध्झारखंड सरकार अपने राजस्व की वसुली कर रही है टैक्स बढ़ा रही है बिजली बिल,अन्य टैक्स वसुल रही है दुसरी तरफ बैकस् बैक ऋण और ब्याज की वृद्धि करके अन्य शुल्क के नाम पर खाताधारकों के खाता से जमा रकम काट रहे है,आम आदमी को कहाँ राहत मिल रहा है?
छोटे बड़े किसान,दुकानदार, प्राइवेट स्कूलो में कार्यरत शिक्षकों-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों, कामगारों, मजदूरों का बुरा हाल है। कोरोना से अधिक भूखमरी,अन्य बिमारी से करोड़ों लोग मर जायेंगे।
केंद्र की मोदी सरकार और झारखंड की हेमंत सरकार तमाम अखबारों, न्यूज चैंनलों के विज्ञापन के बकाया विपत्रो का भुगतान नहीं करके और कोरोना बचाव,जागरूकता हेतु उन्हें विज्ञापन नहीं देकर आर्थिक समस्या खड़ी कर रही है,तमाम मिडिया सरकारी अनिमियता, घोटाला के खबरें छापने से डर रही है।बाजार से विज्ञापन नहीं मिलने से मीडिया के पत्रकारो, कर्मचारियों को वेतन मिलने के लाले पड़ गया है।
एक लाख जुर्माना की राजस्व की कमाई के चक्कर में हेमंत सरकार मानवता को शर्मसार, लज्जित कर दिया है।
स्वतंत्र राष्ट्रवादी पार्टी ,झारखंड प्रदेश, राँची हेमंत सरकार से कोरोना लाँकडाउन उल्लंघन करने पर दो साल सजा और एक लाख जुर्माना के काला कानून अध्यादेश को तत्काल वापस ले। उक्त आशय की एक प्रेस विज्ञप्ति राम प्रकाश तिवारी पद्रेश अध्यक्ष स्वतंत्र राष्ट्रवादी पार्टी झारखण्ड ने जारी किया ।

Post a Comment

0 Comments