रांची नगर निगम
के अधिकारियों
ने दिया
15 दिनों की
तैयारी की
जानकारी

01.07.2020 - 15.07.2020 के बीच देशभर में
स्वच्छता पखवाड़ा
का आयोजन
किया जा
रहा है।
रांची जिला
में अभियान
को सफल
बनाने एवं
लोगों में
स्वच्छता के
प्रति जागरुकता
बढ़ाने हेतु
किये जा
रहे प्रयासों
की समीक्षा
हेतु उपायुक्त
रांची श्री
राय महिमापत
रे की
अध्यक्षता में बुधवार को एक
महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त गोपनीय कार्यालय
कक्ष में
आयोजित इस
बैठक के
दौरान उपस्थित
जिला स्तरीय
पदाधिकारियों को दिशानिर्देश दिया गया।
इसके साथ
ही सभी
प्रखंड विकास
पदाधिकारियों एवं अंचलाधिकारियों को भी
स्वच्छता पखवाड़ा
अभियान का
आयोजन करने
का निदेश
दिया गया।
बुधवार को
रांची नगर
निगम सहित
बुंडू नगर
परिषद क्षेत्र
में विभिन्न
स्थानों पर
विशेष स्वच्छता
अभियान चलाया
गया। बैठक
में उपस्थित
उप नगर
आयुक्त श्री
शंकर यादव
ने जानकारी
दी कि
आज बुधवार
को रांची
नगर निगम
क्षेत्र के
दिनदयाल नगर,
करमटोली, नेताजी
नगर, बिरसा
मुंडा बस
स्टैंड, मिशन
गली, कांके
रोड, मौसी
बाड़ी बस्ती,
जगन्नाथपुर बस्ती सहित वार्ड क्रमांक-
01, 03, 13, 37 के विभिन्न क्षेत्रों
में विशेष
स्वच्छता अभियान
चलाया गया। वहीं कार्यपालक पदाधिकारी,
बुंडू ने
जानकारी दी
कि बुंडू
नगर परिषद
क्षेत्र के
अगले 15 दिनों
की तैयारियों
का ब्योरा
पेश किया।
साथ ही
अलग-अलग
दिन विभिन्न
क्षेत्रों में साफ- सफाई के
लिए उठाए
जा रहे
कदम की
जानकारी दी।
उन्होंने बताया
कि, सड़कों
की साफ
- सफाई एवं
नाली इत्यादि
की सफाई
पर विशेष
जोर देते
हुए ब्लीचिंग
पाउडर का
छिड़काव भी
विभिन्न स्थानों
पर करवाया
जा रहा
है। उपायुक्त, रांची श्री
राय महिमापत
रे ने
कहा कि,
इस बात
का विशेष
ध्यान रहे
कि नगर
निगम रांची
और नगर
परिषद् बुंडू
के अलग
- अलग वार्डों
में साफ
- सफाई से
जुड़ी समस्या
इस विशेष
अभियान के
दौरान खत्म
हो जानी
चाहिए। इसके
साथ ही
उन्होंने शिकायत
या मदद
हेतु जारी
किए गए
हेल्पलाइन का प्रचार - प्रसार करवाने
का भी
निर्देश दिया।
ये हैं जरूरी
हेल्प लाइन
रांची नगर निगम
: 09431104429
बुंडू नगर परिषद्
: 9693730055
अगर आमजनों को
कहीं भी
कोई भी
कचरा फैला
या जिसका
उठाव ना
हो पाया
हो इसकी
जानकारी उपरोक्त
नंबरों पर
दी जा
सकती है।उपायुक्त
गोपनीय कार्यालय
कक्ष में
आयोजित इस
बैठक के
दौरान अपर
जिला दंडाधिकारी,
रांची, उप
नगर आयुक्त
रांची, कार्यपालक
पदाधिकारी बुंडू सहित जिला स्तर
के अन्य
पदाधिकारी उपस्थित थे।
0 Comments