संजय का घर भेजो अभियान, तीसरे चरण की हुई शुरुआत

संजय का घर भेजो अभियान, तीसरे चरण की हुई शुरुआत
    
 हज़ारीबाग जिले के बरही निवासी संजय मेहता द्वारा चलाए जा रहे घर भेजो अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत हो गयी है। बुधवार 8 जुलाई को हजारीबाग के एक पाँच सदस्यीय मजदूर परिवार को दिल्ली से राँची लाया गया। यह परिवार इंडिगों की फ्लाइट संख्या 6ई 421 से निःशुल्क राँची पहुँचा। राँची पहुँचने के बाद इस परिवार को निजी वाहन से हज़ारीबाग जिले के चौपारण प्रखंड के रामपुर गाँव भेजा गया।
संजय मेहता द्वारा चलाए जा रहे घर भेजो अभियान की शुरुआत 6 जून को हुई थी। जिसमें दो चरणों में 124 मजदूरों को निःशुल्क फ्लाइट द्वारा घर लाया गया। 29 मार्च से चलाए जा रहे हेल्पलाइन में लॉक डाउन में फँसे मजदूरों को खाद्य सामग्री भी उपलब्ध कराया गया। 
03 जुलाई को गोवा से लाया गया मजदूर ज्ञान प्रधान का शव
संजय मेहता के हेल्पलाइन में 29 जून को सिमड़ेगा के रिंकू कुमार ने सूचना दी की सिमड़ेगा, कोलेबिरा के एक मजदूर ज्ञान प्रधान की मौत गोवा में हो गयी है। परिजन शव को घर लाना चाहते हैं। संजय ने इसकी पहल की और मजदूर के शव को इंडिगों की फ्लाइट से गोवा से दिल्ली और फिर दिल्ली से राँची एयरपोर्ट भेजा। इंडिगो की फ्लाइट 6ई 421 तीन जुलाई की सुबह लगभग दस बजे राँची एयरपोर्ट मजदूर के शव को लेकर राँची पहुँची। इसमें सिमड़ेगा जिला प्रशासन ने भी सहयोग किया और मजदूर के शव को एयरपोर्ट से घर तक भेजने के लिए एम्बुलेंस उपलब्ध करवाया।
लगातार 100 दिनों से जारी है प्रयास
संजय लगातार सौ दिनों से हेल्पलाइन के माध्यम से फँसे मजदूरों को मदद पहुँचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक जन जीवन सामान्य नहीं हो जाता है यह प्रयास जारी रहेगा। चाहे कहीं का भी मजदूर हो सूचना मिलने पर हम आवश्यक मदद पहुंचाने का हरसंभव प्रयास करेंगे।

Post a Comment

0 Comments