झुमरी तिलैया के विभिन्न वार्डों में घर-घर
जाकर डेंगू/चिकनगुनिया से बचाव तथा रोकथाम
के लिए लोगों को जागरुक किया जा रहा है
दिनांक 28/07/2020 को डॉ मनोज कुमार जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सह जिला सर्विलांस पदाधिकारी कोडरमा के द्वारा बताया गया कि राज्य मुख्यालय (भी.बी.डी) झारखंड, रांची के प्राप्त निदेश के आलोक में तीन लोगों का एक सर्विलांस टीम बनाया गया है। इस टीम के द्वारा जिले के शहरी क्षेत्र नगर परिषद् झुमरी तिलैया के विभिन्न वार्डों में घर-घर जाकर डेंगू/चिकनगुनिया से बचाव तथा रोकथाम के लिए लोगों को जागरुक किया जा रहा है। बरसात के मौसम में घर के आस-पास कहीं जल जमाव है तथा इसमें मच्छर का लार्वा पाये जाने पर सर्विलांस टीम के द्वारा उसे नष्ट कर जल जमाव स्थान पर कीटनाशी का छिड़काव भी उनके द्वारा किया जा रहा है। टीम के द्वारा घर-घर जाकर लोगों के बीच यह संदेश दिया जा रहा है कि घर के आस-पास या छत पर टूटे-फूटे बर्तनों, फ्रिज, कूलर, टायर गमला आदि में बरसात का पानी जमा नहीं होने दिया जाये। अगर पानी जमा होता है तो इसे बहा दिया जाये। यह कार्य प्रत्येक सप्ताह 30 मिनट तक किया जाना आवश्यक है। साथ ही डेंगू/चिकनगुनिया तथा मलेरिया के बचाव से संबंधित प्रचार-प्रसार हेतु पंपलेट का वितरण किया जा रहा है। यह कार्य डेंगू रोधी माह जुलाई के रुप में मनाया जा रहा है। साथ ही अभी तक नगर परिषद् क्षेत्र झुमरी तिलैया के 07 वार्डों में कुल 1392 घरों में जाकर जागरुक संबंधित कार्य किया गया।

0 Comments