जौनपुर लाइन बाजार पुलिस द्वारा एक देशी
तमंचा व तीन जिन्दा कारतूस 315 बोर के
साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
Report : *राजकुमार पटेल*
जौनपुर : शुक्रवार कोपुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी नियंत्रण एवं कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिन शुक्रवार को लाइनबाजार पुलिस को मुखबिर खास से सूचना मिली कि दो लड़के जिनके पास नाजायज देशी तमंचा व जिन्दा कारतूस लेकर वन विभाग के डिपो की तरफ से लेकर आने वाले है । मुखबिर की इस सूचना पर विश्वास कर उ0नि0 देवेन्द्र दूबे मय पुलिस बल के साथ टी0डी0 लॉ कालेज के सामने वन विभाग के डिपो के पास हिकमत अमली से एकबारगी दबिश देकर दो व्यक्तियों को पकड़ लिया गया । पकडे गये व्यक्तियों से उनका नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गयी तो पहले ने अपना नाम सूरज यादव पुत्र श्री राजेन्द्र प्रसाद यादव निवासी ग्राम हौज थाना जफराबाद बताया जिसकी जामा तलाशी में पहने पैंट के बाएं ओर से एक नाजायज देशी तमंचा, जिसको खोलकर देखा गया तो उसके चेम्बर में एक जिन्दा कारतूस तमंचा व कारतूस दोनों 315 बोर बरामद हुआ। दूसरे ने अपना नाम अतुल पाण्डेय पुत्र उदय नारायण पाण्डेय निवासी मिरदहाचक थाना लाईन बाजार, जिसकी जामा तलाशी में पहने पैंट के दाहिने जेब से दो जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 259/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम सूरज यादव उपरोक्त व मु0अ0सं0- 260/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम अतुल पाण्डेय उपरोक्त के पंजीकृत किया गया ।

0 Comments