जिले में लगने वाले नये उद्योंगों को लेकर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया

जिले में लगने वाले नये उद्योंगों को लेकर उपायुक्त

 ने संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक

 दिशा-निर्देश दिया



    उपायुक्त  कमलेश्वर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जिला कार्यकारी समिति  की बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले में नये उद्योग लगाने संबंधी विभिन्न मुद्दों एवं सिंगल विडों सिस्टम एवं सीएसआर पर विस्तृत चर्चा किया गया। इस दौरान उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गयी कि सिंगल विडों सिस्टम के कारण अब उद्योगपतियों को जिले में नये फैक्ट्रीयों को लगाने हेतु विभिन्न कार्यालयों का चक्कर लगाना नहीं पड़ रहा है एवं इस प्रणाली के माध्यम से नये उद्यमियों को उद्योग लगाने के लिए संबंधित लाईसेंस लेने में भी काफी सहुलियत हो रही है।
इसके अलावा उपायुक्त ने सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से उद्योग स्थापित करने हेतु फैक्ट्री विभाग, पॉल्युशन विभाग, अग्निशामक विभाग, वन विभाग आदि एन०ओ०सी० हेतु ऑनलाइन आवेदित आवेदनों के अद्यतन स्थिति की वास्तुस्थिति से अवगत हुए। साथ हीं महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र को निदेश दिया कि सभी आवेदनों का निष्पादन संबंधित विभाग के साथ आपसी समन्वय स्थापित कर निष्पादन कराए। उपायुक्त द्वारा अग्निशामक पदाधिकारी को निदेशित किया गया कि जिले में जितने भी बड़े भवन, स्कूल बन रहे है सभी में सुरक्षा के दृष्टिकोण से फायर सेफ्टी मशीनों को लगाना महत्वपूर्ण है। ऐसे में आप सभी भवनों को निरीक्षण करते हुए फायर सेफ्टी मशीनों को लगवाना सुनिश्चित करे साथ सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से सभी को एनओसी दिलाए। 
समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने श्रम विभाग के अधिकारी को निदेश दिया कि श्रमिको को रोजगार मुहैया कराने, उनका पंजीकारण, फैक्ट्री लाइसेंस रिन्यूअल करने के कार्यो को लंबित न रखते हुए कार्य में तेजी लाए। साथ हीं प्रदूषण बोर्ड द्वारा किए जा रहे कार्यो की समीक्षा करते हुए उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गई कि सिंगल विंडो सिस्टम द्वारा कुल 55 आवेदनों आये थे जिसमें से 43 आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है शेष 12 आवेदनों को भी जल्द निष्पादित करने का निदेश संबंधित अधिकारी को दिया गया है। इसके अलावा उपायुक्त ने देवीपुर औद्योगिक क्षेत्र की समीक्षा करते हुए जियाडा के अधिकारी को निदेश दिया कि भोजपुर लोहारगिरी शेड में जो भी मशीन लगाया जाना है उस हेतु प्रोपोजल तैयार कराया जाय, ताकि सीएसआर मद का उपयोग करते हुए आगे कार्य किया जा सकेगा।
बैठक के दौरान उपायुक्त  कमलेश्वर प्रसाद सिंह द्वारा जिले में विभिन्न औद्योगिक इकाइयों द्वारा सीएसआर के तहत किये जाने वाले कार्यो की समीक्षा करते हुए पिछले तीन साल में सीएसआर मद से किए गए कार्यो की विस्तृत जानकारी से अवगत हुए। साथ हीं उपायुक्त ने आईओसीएल द्वारा सीएसआर मद से 7 गांवों में सोलर आधारित पेयजलापूर्ति योजना एवं 36 आंगनबाड़ी केंद्रों के जीर्णोद्धार के कार्यो की जानकारी ली एवं संबंधित विभाग को निदेश दिया गया कि खर्च की गई राशि की उपयोगिता प्रमाण पत्र जल्द से जल्द उपलब्ध कराया जाय। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि कोरोना महामारी को देखते हुए सीएसआर मद से विभिन्न गांवों में मास्क, सैनिटाइजर, पीपीई किट आदि का वितरण किया जाय ताकि लोगो को कोरोना के संक्रमण से बचाया जा सके साथ ही उन्हें जागरूक भी किया जा सकेगा। इसके अलावा उपायुक्त ने जिला योजना पदाधिकारी को निदेशित किया कि हैदराबाद इंडस्ट्रीज द्वारा सीएसआर मद से अम्बेडकर पुस्तकालय में लगाये जाने वाले वाटर कूलर का अधिष्ठापन जल्द से जल्द कराया जाय।
बैठक में उपरोक्त के अलावे प्रशिक्षु आईएएस  संदीप मीणा, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र सैमरोम बारला, नजारत उपसमाहर्ता अजय बड़ाइक, अग्निशामक पदाधिकारी भगवान ओझा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अनिता कुजूर, एवं संबंधित आधिकारी आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments