संस्कार भारती की ऑनलाइन श्री कृष्ण बाल रूप
सज्जा प्रतियोगिता हुआ संपन्न
रिपोट - आशीष कृष्णन :हजारीबाग, संस्कार भारती की हजारीबाग इकाई द्वारा आयोजित ऑनलाइन श्री कृष्ण बाल रूप सज्जा प्रतियोगिता का परिणाम घोषित कर दिया गया है। मंगलवार को निर्णायकों की मंडली द्वारा परिणाम की घोषणा की गई। ईशी अग्रवाल को तीनों वर्गों में सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया। जीरो से 2 वर्ष आयु वर्ग में सिद्धि महापात्रा पिता जीवनेंदु महापात्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राकेश रोशन के पुत्र कुमार शास्वत दूसरे स्थान पर रहे, वही विभय राणा के पुत्र विभांशु नंदन तीसरे स्थान पर रहे। सुनील कुमार के पुत्र सात्विक प्रकाश को सांत्वना पुरस्कार मिला। 2 से 4 वर्ष आयु वर्ग में राजकमल की पुत्री ईशी अग्रवाल प्रथम स्थान पर रही। साहिल अरोरा के पुत्र सात्विक अरोरा दूसरे स्थान पर रहे, वहीं राजीव आनंद के पुत्र राजवीर आनंद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। शिशिर कुमार की पुत्री आराध्या कश्यप को सांत्वना पुरस्कार मिला। 4 से 7 वर्ष आयु वर्ग में राकेश कुमार के पुत्र हर्षित कुमार ने पहला स्थान पाया। पिंटू कुमार के पुत्र शौर्य कुमार दूसरे एवं संतोष राणा की पुत्री निधि राणा तीसरे स्थान पर रही। अभिजीत कुमार के पुत्र सिद्धि अग्रवाल एवं प्रिंस गुप्ता की पुत्री आध्या गुप्ता को संयुक्त रूप से सांत्वना पुरस्कार मिला। निर्णायक की भूमिका डॉ सुकल्याण मोइत्रा, पीके सेनगुप्ता, मोना बग्गा, राणा कुसियारी एवं संजय कुमार ने निभाया। प्रतियोगिता कार्यक्रम के संयोजक प्रवीण जायसवाल ने बताया कि इस ऑनलाइन प्रतियोगिता में कुल 67 बच्चे बच्चियों ने भाग लिया। हजारीबाग के अलावा रांची, बोकारो, बंगाल, उड़ीसा, महाराष्ट्र एवं बिहार के कई जिलों से भी प्रतिभागी बाल श्री कृष्ण के रूप में सज कर शामिल हुए। इस ऑनलाइन प्रतियोगिता के आयोजन में संस्कार भारती के सचिव डॉ प्रहलाद सिंह, अनुराधा , अध्यक्ष कुमार केशव की प्रमुख भूमिका रही। ऑनलाइन प्रतियोगिता कर समाज में सकारात्मक संदेश दिया : डॉ मोइत्रा
विनोबा भावे विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान विभाग के प्राध्यापक डॉ सुकल्याण मोइत्रा ने कहा कि संस्कार भारती के श्री कृष्ण बाल रूप सज्जा प्रतियोगिता का इंतजार शहर के लोगों को प्रतिवर्ष रहता है। इस वर्ष वैश्विक महामारी कोरोना के कारण ऐसा लग रहा था कि यह प्रतियोगिता आयोजित नहीं की जा सकेगी, लेकिन संस्था के कार्यकर्ताओं के प्रयास से इसे ऑनलाइन संपन्न कराया गया है। ऑनलाइन श्री कृष्ण बाल रूप सज्जा प्रतियोगिता आयोजित कर संस्था ने समाज में सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना काल में लोगों के मन में नकारात्मक अभाव ज्यादा उभर रहे थे, लेकिन बच्चों को श्रीकृष्ण बनाकर परिवार के लोगों ने घर में ही उत्सव का माहौल बनाया और समाज को सकारात्मक रहने का संदेश दिया। संस्था के सचिव प्रहलाद सिंह ने भी कहा कि ऑनलाइन प्रतियोगिता कर घरों में सकारात्मक भाव व ऊर्जा पैदा करने का काम किया गया है। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री संजय कुमार श्रीवास्तव, प्रदेश मंत्री संगठन शाद्वल कुमार, कोष प्रमुख रविंद्र कुमार सह सचिव अनिल पाण्डेय सहित संगठन के अन्य सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा।

0 Comments