सकारात्मक सोच के साथ इस बीमारी के जांच व
ईलाज के लिए आगे आयेः डीसी
आज उपायुक्त रमेश घोलप, उप विकास आयुक्त आर रॉनिटा सहित जिले के आला अधिकारियों के द्वारा विशेष कोरोना जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर समाहरणालय परिसर से रवाना किया गया। उपायुक्त ने जिले वासियों से अपील करते हुए कहा कि कोडरमा जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के संदर्भ में विगत कुछ दिनों में यह देखा गया कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण के प्राथमिक लक्षण सर्दी, खांसी, बुखार या सांस लेने में तकलीफ होने के बावजूद आमजनों के द्वारा इसकी सूचना विलंब से अंतिम समय पर दी जा रही है। जिसकी वजह से सही समय पर उनका समुचित ईलाज नहीं हो पाने के कारण या तो उनको स्वस्थ होने में ज्यादा समय लग रहा है या कुछ मामलों में उनकी मृत्यु हो गयी है। जिले के आमजनों से अपील है कि आप में कोरोना संक्रमण से संबंधित किसी भी प्रकार का प्राथमिक लक्षण जैसे खांसी, बुखार या सांस लेने में तकलीफ हो तो वे जल्द से जल्द इसकी जानकारी सहिया या अपने नजदीकी स्वास्थ केंद्र को देते हुए चिकित्सीय सलाह आवश्यक रुप से करा लें। आप कोरोना से घबराएं नहीं, सचेत रहें। सावधानी ही इस बीमारी से लड़ने का सबसे कारगार उपाय है। सकारात्मक सोच के साथ इस बीमारी के जांच व ईलाज के लिए आप आगे आयें। कोरोना वायरस से बचाव के लिए दो गज की दूरी रखते हुए मास्क लगाना अनिवार्य है। इसके साथ-साथ आप नियमित अंतराल पर अपने हाथों को साफ पानी और साबुन से धोते रहें। बगैर काम के घर से बाहर न निकले। घर पर रहे सुरक्षित रहे। कोविड-19 बीमारी से बचाव एवं जानकारी के लिए सभी लोग अपने मोबाइल पर आरोग्य सेतु एप्प जरुर से जरुर डाउनलोड करें। कोरोना वायरस के लक्षणों से संबंधित जानकारी प्राप्त करने हेतु आंगनावाड़ी सेविका और सहिया आपके घरों में जा रहे हैं, सही जानकारी देकर आप उनका सहयोग करें।
इन नंबरों पर संपर्क करेः
कोरोना वायरस से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या शिकायत के लिए आप जिला प्रशासन कोडरमा द्वारा जारी कंट्रोल रुम के टेलीफोन नम्बर 06534-252685 या 9508287049 के अलावे सदर अस्पताल कोडरमा के नम्बर 8294566226 या 8877350163 पर किसी भी समय फोन कर सकते हैं। मौके पर मौजूद थेः- इस मौके पर निदेशक डीआरडीए नेलसम एयोन बागे, अपर समाहर्ता अनिल तिर्की, अनुमंडल पदाधिकारी विजय वर्मा, स्थापना उप समाहर्ता पारस यादव, गोपनीय प्रभारी जयपाल सोय, जिला आपूर्ति पदाधिकारी नरेश कुमार रजक, जिला परिवहन पदाधिकारी भागीरथ प्रसाद, जिला मत्स्य पदाधिकारी उमेश चंद्र, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार व अन्य मौजूद थे।

0 Comments