नन्द गोपाल गुप्ता ने अधिकारियों के साथ बैठक कर जल्द से जल्द कार्यपूर्ण करने के निर्देश दिए

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और प्रयागराज शहर दक्षिणी 

विधानसभा क्षेत्र से विधायक  नन्द गोपाल गुप्ता ने अधिकारियों 

के साथ बैठक कर  जल्द से जल्द कार्यपूर्ण करने के निर्देश दिए



प्रयागराज(पीएमए),उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र से विधायक नन्द गोपाल गुप्ता ने शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत विकास कार्यों में प्रगति के लिए नगर आयुक्त, वी०सी०, एडीए और सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक कर जल्द से जल्द कार्यपूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा हुई...
- मोती पार्क प्रयागराज में अंडर ग्राउंड मल्टीलेवल पार्किंग के निर्माण एवं पार्क के पुनर्विकास के संबंध में
- वेंडिंग जोन के निमार्ण कार्य जल्द से जल्द पूरा करवाना
- लेप्रोसी चौराहा का सौंदर्यीकरण 
- पानी की पाइप लाइन में तत्काल प्रभाव से सुधार की जरूरत 
- करेलाबग सदियापुर झुग्गी बस्तियों के आस-पास सीवर लाइन शुरू करवाना
- ए०डी०ए० कालोनी नैनी के पार्कों का सौंदर्यीकरण एवं ओपन एयर जिम कि सुविधा
- नैनी में सीवर लाइन जल्द से जल्द शुरू करवाना
- ए० डी० ए० कॉलोनी नैनी को नगर निगम प्रयागराज को हस्तांतरित करना 
इस दौरान नगर आयुक्त प्रयागराज, वी सी प्रयागराज विकास प्राधिकरण एवं सम्बन्धित अधिकारीगण मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments