मिशन शक्ति अभियान के तहत एक दिन की थानेदार बनीं 10 वीं की छात्रा अंशिका प्रजापति

मिशन शक्ति अभियान के तहत एक दिन की 

थानेदार बनीं 10 वीं की छात्रा अंशिका प्रजापति



    जौनपुर , शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को सशक्त करने की मुहिम जारी है, इस कड़ी में जौनपुर में विश्व बाल दिवस पर आज दिन शुक्रवार को जनक कुमारी इंटर कालेज हुसेनावाद जौनपुर की दसवीं छात्रा अंशिका प्रजापती पुत्री सुरेंद्र कुमार प्रजापती एडवोकेट सिविल कोर्ट जौनपुर को विश्व बाल दिवस के अवसर पर एक दिन के लिए महिला थाने का प्रभारी बनाया गया। और कुमारी अंशिका प्रजापती ने फटाफट अंदाज में जनता की समस्याओं को सुनकर आसानी से निस्तारण किया। अंशिका द्वारा पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी तथा महिला पुलिसकर्मियों के अवकाश व अन्य कार्य सम्पादित किया । अंशिका ने महिला थाने पर आए फरियादियों की शिकायत को सरलता पूर्वक सुनते हुए उसके निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया गया। अंशिका ने कहा कि लड़कियां/बच्चियां समस्या को छुपाए नही, बल्कि तुरन्त थाने पर शिकायत जरूर दर्ज कराएं तथा सरकार व उ0प्र0 पुलिस द्वारा चालाई जा रही सेवाओं जैसे डायल-112, वीमेन पावर लाइन 1090, ट्विटर सेवा , यू0पी0 काप ऐप की मद्द से शिकायत करें। लड़कियों को हमेशा अपराध का जबाब देना चाहिए। महिला हिंसा के खिलाफ आवाज उठाना चाहिए। अक्सर लोग व लड़कियाँ अपने साथ हुए अपराध को छिपा लेती हैं। इससे अपराधी का मनोबल बढ़ता है।
अंशिका ने बताया कि वो आगे चलकर प्रशासनिक अधिकारी बनना चाहती है तथा मौका मिला तो पुलिस विभाग में आकर जनता की सेवा करना चाहती है।
उक्त कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, नगर डा संजय कुमार, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन रजत पाल राव , महिला थाना प्रभारी तारावती देवी, अन्य पुलिसकर्मी व सम्मानित लोग मौजूद रहें।
सतीश चंद्र दुबे

Post a Comment

0 Comments