बेटियों के हाथ में रही प्रयागराज पुलिस
के थानों की कमान
प्रयागराज, शुक्रवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देशन में "मिशन शक्ति" के तहत विश्व बाल दिवस के अवसर पर बालिकाओं/ छात्राओं को "एक दिन का थानेदार" नियुक्त किया गया। बच्चियों द्वारा थानों पर आम जनमानस की समस्याओं को सुना गया तथा उनके प्रार्थना पत्रो पर संबंधित को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। इसी क्रम मे उनके निर्देशन में जनपद के विभिन्न थानों पर कुल 7 अभियोग पंजीकृत किए गए। इसके अतिरिक्त उनके द्वारा महिला पीड़िता के प्रकरण मे उनकी समस्याओ को सुनकर आवश्यकतानुसार काउंसलिंग की गई।
राम आसरे

0 Comments