राजकीय बाल शिशु गृह खुल्दाबाद में बाल दिवस(14 नवम्बर) के अवसर पर कार्यक्रम का किया गया आयोजन

राजकीय बाल शिशु गृह खुल्दाबाद में बाल 

दिवस(14 नवम्बर) के अवसर पर कार्यक्रम 

का किया गया आयोजन




     प्रयागराज ,उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण व विनोद कुमार तृतीय माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशा अनुसार, राजकीय बाल शिशु गृह खुल्दाबाद में नोडल अधिकारी डिस्टिक लीगल सर्विस अथॉरिटी श्रीमती निशा झा एडीजे की अध्यक्षता में 14 नवंबर, 2020 को विधिक साक्षरता कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया, जिसमें चंद्रमणि सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं प्रदान की गई और श्रीमती निशा झा नोडल अधिकारी द्वारा बच्चों को बाल दिवस मनाने का कारण व उसके उपयोगिता व अधिकार के बारे में बताते हुए बच्चों के साथ केक काटकर पंडित जवाहरलाल नेहरू जी का जन्म दिवस मनाया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए गए, जिसमें बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर बच्चों को चॉकलेट बिस्किट चिप्स आदि वितरित किए गए। अल कौसर सोसायटी की अध्यक्ष सुश्री नाजिया नफीस द्वारा बच्चों को बाल दिवस की शुभकामना प्रदान करते हुए उन्हें उनके अधिकार के बारे में बताया और आम सरस फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती संगीता कुशवाहा बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं प्रदान की गई। इस अवसर पर नितिन श्रीवास्तव नीतीश कुमार राणा हरीश श्रीवास्तव इत्यादि व्यक्ति उपस्थित रहे। यह जानकारी चंद्रमणि सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इलाहाबाद द्वारा दी गई।
राम आसरे

Post a Comment

0 Comments