आर्यन ने राज्य की शान बढ़ाई : सुचिता

आर्यन ने राज्य की शान बढ़ाई : सुचिता









     आज दिनांक 17 नवंबर 2020 को छात्र क्लब कला संस्कृति एवं खेलकूद मंच के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय छात्र दिवस के शुभ अवसर पर हुनरमंद कलाकार आर्य कुमार वर्मा को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्लब के संस्थापक अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा एवं संरक्षक सुजाता भकत मौजूद थी। शिव किशोर शर्मा ने बताया झारखंड का बेटा आर्यन कुमार वर्मा नवरात्रि एवं छठी मैया पर आधारित गीत की अपने मधुरवाणी में सीडी तैयार की है अभी यह भक्ति गीत पूरे क्षेत्र में गूंज रही है।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए क्लब के संरक्षक लाल राजीव नाथ शाह देव ने कहा झारखंड में हुनर बाज़ की कमी नहीं, वही क्लब के संरक्षक एवं मुख्यअतिथि सुचिता सिंह ने कहा आर्यन ने झारखंड की शान बढ़ाई इनके मधुरमय भक्तिमय गीत को देश के कोने कोने एवं बॉलीवुड तक पहुंचाई जाएगी साथ ही ऐसे कलाकारों को आगे बढ़ाने के लिए क्लब द्वारा हरसंभव मदद की जाएगी। सामाजिक दूरी का पालन करने, भीड़ से दूर रहने, मास्क पहनने, पुलिस प्रशासन डॉक्टर के निर्देशों का पालन करने की अपील करते हुए कार्यक्रम समाप्त की गई।

Post a Comment

0 Comments