कोविड 19 के नाम पर धाँधली
की जांच हो : रामप्रकाश तिवारी
स्वतंत्र राष्ट्रवादी पार्टी, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राम प्रकाश तिवारी ने प्रेस बयान जारी करते हूए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मांग करते हूए कहा कि ऐसी कई सूचना मिल रही है कि झारखंड राज्य में कोरोना वायरस के नाम पर सरकारी/प्राइवेट अस्पतालों में कोविड -19 के जाॅंच, इलाज के नाम पर आम नागरिकों का भयादौहन किया जा रहा है जो मरीज अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त हैं उन्हें भी कोरोना वायरस से संक्रमित बताकर इलाज किया जा रहा है।यहाॅं तक मरीज के परिजनों को रिम्स के इमरजेंसी वार्ड के गेट पर गंभीर बीमार मरीजों को कोविड वार्ड में जांच कराकर आये तभी इमरजेंसी में इलाज होगा, इलाज करने के बजाय मंरीज के परिजनों से डाक्टर उलझते देखे जाते हैं।
राजधानी राॅंची के सभी छोटे बड़े प्राइवेट अस्पतालो में गंभीर रूप से बीमार मरीजों के जांच,इलाज के नाम पर लाखों रूपये वसुलने और सरकारी/प्राइवेट अस्पतालों में अन्य गंभीर बीमार या कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजो की मृत्यु के बाद उनके अंग निकालने की घटनाओं की सूचना भी मिल रही है। विशेष किडनी,हृदय में लगे अंगों को भी निकालने की सूचना मिली है।
एस.आर.पी.के प्रदेश अध्यक्ष राम प्रकाश तिवारी ने हेमंत सरकार से सरकारी/प्राइवेट अस्पतालों में इलाज के दौरान मृत मरीजों का पोस्टमार्टम कराने के अनिवार्य नियम कानून बनाये जाने की मांग की है, इलाज के दौरान अधिक शुल्क वसुलने की सूचनाओं पर सत्यता की जांच के लिए सभी अस्पतालों में स्वास्थ्य विभाग के निगरानी टीम द्वारा समय समय पर औचक निरीक्षण हेतु छापामारी की कार्रवाई किया जाये।गरीब मरीजों के साथ डाक्टरो द्वारा खराब व्यवहार करने की शिकायतों को देखते हूए विशेष निगरानी रखा जाये,दोषी डाक्टरों, कर्मचारियों पर कार्रवाई किया जाये। सरकारी अस्पतालों में आपूर्तिकर्ता के द्वारा आपूर्ति दवाओं का स्टाॅक,वितरण के सभी हिसाब किताब की जांच कराया जाये।दवा कंपनियों, आपूर्तिकर्ता फर्मो के जमा विपत्रो, भुगतान की जांच कराया जाये।
उपरोक्त मामले की गोपनीयता से छानबीन करने पर हीं सभी सूचनाओं की पूष्टि हो सकती है। उक्त बातें राम प्रकाश तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष, स्वतंत्र राष्ट्रवादी पार्टी, झारखंड,राॅंची ने एक प्रेस विज्ञप्ति दिनांक-24.11.2020 जारी कर कहा है।

0 Comments