एक ही गांव में एक साथ तीन मौतें
जौनपुर, सोमवार को मछली शहर तहसील के ग्राम सराय बिका में अलग-अलग उम्र के तीन लोगों की अचानक मौत हो गई। जिसमें से एक ह्रदय विदारक मौत अरविंद कुमार सरोज उर्फ खंचू पुत्र फौजदार सरोज उम्र 43 वर्ष जो कि एलआईसी अभिकर्ता थे, कई वर्षों से कैंसर से पीड़ित थे। उनके इलाज में घर की माली हालत बहुत खराब हो चुकी थी, लंबे समय से इलाज के दौरान उनकी आज अचान मृत्यु हो गई। अपने पीछे चार छोटे-छोटे मासूम बच्चों को छोड़कर अलविदा हो गए। बड़े बेटे की उम्र लगभग 12 वर्ष, बेटी की उम्र लगभग 10 वर्ष, एक 5 वर्ष तथा एक दुधमुहा बच्चा है। इनके मरने से पूरे परिवार तथा मासूम बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था। मासूम बच्चों की मासूमियत को देख कर के लोगों का कलेजा फटा जा रहा था। पत्नी तथा बच्चे की रो-रो के बेहाल हो गये थे।
वहीं दूसरी तरफ लंबू पत्नी रामप्रसाद माली की उम्र 75 वर्ष आज सुबह बैंक से पैसा निकाल कर घर वापस आई घर आने के कुछ देर बाद उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई और डॉक्टर को बुला करके दिखाया गया लेकिन उनको बचाया न जा सका और वह भी मौत को गले लगा लिया। मृतक के पास कोई भी बच्चे नहीं थे उनका सारा कर्मठ उनके भतीजे द्वारा किया गया।
वहीं तीसरी घटना के रूप में लाल जी चौरसिया उम्र 80 वर्ष पूर्व लेखपाल काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे इधर कुछ दिनों से ग्लूकोज पर ही चल रहे थे, आज अचानक उनकी मृत्यु हो गई।
यह तीनों मौत एक ह्रदय विदारक थे पूरे गांव में शोक की लहर फैली हुई है। पूरे गांव में मातम सा छाया हुआ है।
राम आसरे

0 Comments