भारतीय जनता मजदूर संघ झारखंड ने राज्य का 20 वां स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई

भारतीय जनता मजदूर संघ झारखंड ने राज्य 

का 20 वां स्थापना दिवस एवं भगवान 

बिरसा मुंडा की जयंती मनाई









   आज दिनांक 15 नवंबर 2020 को भारतीय जनता मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने कांके बिरसा मैदान भामाशाह नगर, रिंग रोड के निकट बिरसा मैदान में स्थापित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी के प्रतिमा पर पुष्पअर्पित एवं माल्यार्पण कर भगवान बिरसा मुंडा के क्रांतिकारी प्रेरणा एवं आदर्शों को याद करते हुए जयंती मनाई गई। इस अवसर पर संगठित,असंगठित, दिहाड़ी एवं युवा शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के साथ-साथ राज्य के नवनिर्माण के दिशा में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। मौके पर इस बैठक में भारतीय जनता मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अर्जुन चौधरी, प्रदेश संगठन मंत्री सुचिता सिंह, वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह,विवेक कुमार चौधरी,प्रदेश सचिव सह भाजपा नेता हरिनाथ साहू, लॉकृति गुप्ता, मीडिया प्रभारी शिव किशोर शर्मा,बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के डीन डॉ.दिनेश रूसिया एवं संपति देवी, कमलेश राम,प्रशांत बैठा,प्रदीप ठाकुर सहित काफी संख्या में मजदूर संघ के दर्जनों पदाधिकारी शामिल हुए। धन्यवाद,ज्ञापन हरीनाथ साहू,ने किया।

Post a Comment

0 Comments