जनसंख्या नियंत्रण फाउंडेशन द्वारा जनसंख्या
नियंत्रण कानून बनाने के लिए जगह जगह
कार्यक्रम आयोजित किए गए
बढ़ती हुई आबादी जहां देश के लिए एक बड़ी चुनौती के रूप में सामने आ रही है । विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर दिन प्रतिदिन कम होते चले जा रहे हैं । जहां दिन प्रतिदिन जंगल अपना अस्तित्व खोते चले जा रहे हैं ।तो वहीं रोजगार के संसाधनों में भी दिन प्रतिदिन कमी होती चली जा रही है । शहरों की आबादी दिन प्रतिदिन घनी होती चली जा रही है । जंगली जानवर दिन प्रतिदिन आबादी पर हमला कर रहे हैं । आखिर क्यों? क्योंकि जब उनका पुस्तैनी घर छीन लिया गया तो जंगली जानवरों को भी अपना घर छिनने का दर्द कसकने लगा । और उन्होंने मानव बस्तियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया ।आज हालात यह है कि कुछ क्षेत्रों में जंगली जानवरों का खोफ छाया हुआ है । यदि बढ़ती हुई जनसंख्या वृद्धि पर नियंत्रण नहीं किया गया तो आने वाले समय में मनुष्य को खाने के लाले पड़ सकते हैं । इन्हीं समस्याओं को देखते हुए जनसंख्या नियंत्रण फाउंडेशन की स्थापना की गई ।जो लंबे समय से जनसंख्या नियंत्रण समाधान के लिए प्रयासरत हैं । आज बढ़ती हुई जनसंख्या वृद्धि को देखते हुए जनसंख्या नियंत्रण सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है । लेकिन उसके बावजूद भी अभी तक यह कानून अधर में लटका हुआ है । आखिर क्यों? हर सरकार अपने वोट बैंक खो जाने के डर से इस प्रकार के कानून से बचने का प्रयास करतीं रही है । जबकि आज के परिप्रेक्ष्य में यह समाज की सबसे बड़ी आवश्यकता भी है ।आज भारत की जनसंख्या 1.50 अरब का आंकड़ा छूने जा रही है । जबकि चीन का क्षेत्रफल हमसे काफी बड़ा होने के बावजूद भी आज के हालात में जनसंख्या वृद्धि दर हमसे काफी कम है । आखिर क्यों ? क्योंकि चीन ने काफी हदतक जनसंख्या नियंत्रण कर हालात पर काबू पाने में सफलता अर्जित कर ली है ।जिस प्रकार से बेरोजगारी आज बेकाबू होती चली जा रही है ।उसका मुख्य कारण बढ़ती हुई जनसंख्या वृद्धि ही है । और जब तक इस चुनौती का खुलकर सामना नहीं किया जायेगा ।तब तक किसी भी समस्या का समाधान पूर्णतया संभव नहीं है ।जन संख्या नियंत्रण फाउंडेशन द्वारा लगातार घर घर गांव गांव शहर शहर जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है । जिसके तहत देश भर में 13 नवम्बर को छोटी दीपावली के दिन 3000 स्थानों पर प्रतिज्ञा दिवस का आयोजन किया गया । जिसमें करीब 3 लाख लोगों ने भाग लिया । और प्रतिज्ञा लेकर अपने हस्ताक्षर करके प्रधानमंत्री भारत सरकार के पास भेज रहे हैं । संगठन के जिलाध्यक्ष ने बताया कि इस अभियान में 125 सांसदों और अनेक केन्द्रीय मंत्रियों का भी समर्थन प्राप्त है । संगठन का प्रतिनिधित्व मंडल भारत के राष्ट्रपति को मिलकर उन्हें जनसंख्या नियंत्रण कानून विषयक अपनी मांग के सम्बन्ध में ज्ञापन सौंप चुका है । प्रतिज्ञा कार्यक्रम में कमलकुमार अग्रवाल,पवन गुप्ता, चन्द्र पाल सैनी, अंकुश गुप्ता, दिव्यांश शर्मा,शंकर लाल, अनिल वर्मा, संकल्प गुप्ता, संतोष कुमार देशराज सिंह सुभाष बंसल वैभव शर्मा आदि लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के राष्ट्रीय संरक्षक चंद्रशेखर गर्ग वह संचालन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार शर्मा एडवोकेट द्वारा किया गया ।
चन्द्र शेखर मार्कंडेय
0 Comments