जनता की सेवा ही मेरा धर्म : सुनील कुंवर

जनता की सेवा ही मेरा धर्म : सुनील कुंवर







   दिनांक 11 नवंबर 2020 को स्वर्णकार चेरिटेबल ट्रस्ट ऑफ इंडिया ने पिस्कामोड़ श्रीविश्वनाथ शिव मंदिर परिसर में सम्मान समारोह आयोजित कर रांची जिले के रातू थाना में पदस्थापित एस.आई.सुनील कुंवर जी को कोरोनाकाल मे जनता की सेवा एवं रातू थाना क्षेत्र में बेहतरीन उत्कृष्ट सेवाकार्य प्रदर्शन के लिए कोरोनायोद्धा सम्मानपत्र, पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं पौधा भेंटकर सम्मानित किया।इस मौके पर स्वर्णकार चैरिटेबल ट्रस्ट एवं छात्र क्लब ग्रुप के राकेश सोनी, कुमारी शीला,रितिका सोनी, कुमारी अनिता, रवि मेहता,पूनम जयसवाल, कुमारी नीलम, सुजाता भकत,रीता गुप्ता, अंजना प्रियदर्शनी,सुनील सोनी, सुनीता चौधरी, लाडली देवी, अनीश राज आदि मौजूद थे। रातू थाना के एस.आई.सुनील कुंवर ने कहा जनता की सेवा ही मेरा धर्म है। मैं प्रतिदिन अपने क्षेत्र की जनता से परिवार के अंग तरह हाल समाचार लेते रहता हूं, वही कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए छात्र क्लब के अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा ने कहा संस्था सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा कार्य करने वालों को सम्मानित करने का संकल्प लिया है और आगे भी समाजसेवियों को सम्मानित कर प्रोत्साहित करेगी।
कार्यक्रम में अतिथिसेवा कुमारी अनिता,संचालन पूनम जायसवाल एवं धन्यवाद ज्ञापन रवि मेहता ने किया।

Post a Comment

0 Comments