जिला विधिक सेवा साक्षरता शिविर का आयोजन

जिला विधिक सेवा साक्षरता शिविर का आयोजन



   प्रयागराज, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव चंद्रमणि ने बताया है कि बुधवार को उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार विनोद कुमार तृतीय माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इलाहाबाद के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला कारागार नैनी में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया साथ ही निरीक्षण भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चंद्रमणि सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से की गई जिसमें जेल बंदियों को अधिकारों की जानकारी दी गई, जिसमें जेल विजिटर देवेश शुक्ला अधिवक्ता पैनल लॉयर उमा शंकर चतुर्वेदी अधिवक्ता एवं राजेंद्र श्रीवास्तव विद्वान अधिवक्ता ने अपने विचार रखे।
इस अवसर पर जेलर वीरेंद्र त्रिवेदी, डिप्टी जेलर राघवेंद्र वर्मा, अधिवक्ता निखिल शुक्ला, कार्यालय कर्मचारी सतीश कुशवाहा उपस्थित रहे।
राम आसरे

Post a Comment

0 Comments