बूढे, बुजुर्ग, वयस्कों का करें सम्मान :रवि मेहता!

बूढे, बुजुर्ग, वयस्कों का करें सम्मान :रवि मेहता !







    आज दिनांक 18 नवंबर 2020 को विश्व वयस्क दिवस के अवसर पर छात्र क्लब मानव कल्याण मंच के तत्वाधान में वयस्कों के हर सुख सुविधाओं एवं कल्याण हेतु रातू रोड पिस्कामोड़ के निकट क्लब के संरक्षक रवि मेहता के नेतृत्व में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में छात्र क्लब पर्यावरण मंच, कला संस्कृति एवं खेलकूद मंच, चिकित्सक मंच, बुद्धिजीवी मंच के पदाधिकारियों ने वयस्कों के कल्याण एवम् हर सुख सुविधाओं के लिए अपने अपने विचार रखें। मौके पर विशिष्ट अतिथि क्लब के अध्यक्ष शिवकिशोर शर्मा ने कहा वयस्क अवस्था से एक दिन हम सभी को गुजरना पड़ेगा, इस अवस्था को सुखमय बनाना सबसे बड़ा धर्म है। रवि मेहता ने कहा वयस्क,बूढ़े,बुजुर्गों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्यकर्म है। क्लब के सभी पदाधिकारियों ने निर्णय लिया प्रत्येक माह में एक 
दिन अपने-अपने क्षेत्रों के पांच वयस्को को चिन्हित कर उनकी हर सुख सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। सुजाता भकत ने विश्व वयस्क दिवस के इतिहास को समझाया, वहीं कुमारी अनिता, शीला साहू ने भजन गीत प्रस्तुत कर वयस्क अवस्था पर प्रकाश डाला। कुमारी नीलम ने वयस्को के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को बूढ़े,बुजुर्ग,वयस्को तक पहुंचाने की बीड़ा उठाई। कार्यक्रम समाप्ति के पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा छठ पूजन के अवसर पर तालाब में पूजन करने के आदेश दिए जाने पर खुशी जाहिर की एवं लोगों से सामाजिक दूरी का पालन,मास्क पहनने, पुलिस,प्रशासन, डॉक्टर के निर्देशों का पालन करने की अपील की। पूनम जायसवाल, सुनीता चौधरी,रवि मेहता,शीला साहू एवं अंजना प्रदर्शनी द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में वयस्क महिला पुरुषों के बीच धोती,साड़ी का वितरण की गई। वितरण समारोह को सफल बनाने में कपिल फाउंडेशन के सचिव बीनू शर्मा एवं संतोष कुमार द्वारा आर्थिक सहयोग की गई।

Post a Comment

0 Comments