मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छठ पर्व पर जमानस की
भावनाओं का आदर किया इसके लिए उन्हें हार्दिक
शुभकामनाएं और बधाई:डाॅ प्रणव कुमार बब्बू
मुख्यमंत्री, हेमंत सोरेन, झारखंड।
डाॅ०प्रणव कुमार बब्बू, अध्यक्ष अखिल भारतीय कायस्थ महासभा झारखंड प्रदेश।
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष डॉ प्रणव कुमार बब्बू ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन को हार्दिक बधाई दी है और आभार व्यक्त किया है की जनमानस की मांग को देखते हुए उन्होंने अपने फैसले को वापस लेते हुए छठ महापर्व पर सरकारी नियम निर्देशों का पालन करते हुए पूजा करने की आदेश पारित की डॉ बब्बू ने कहा की महापर्व छठ के सभी व्रत धारियों एवं उनके परिवार के सदस्य एवं आम जनता को वैश्विक महामारी कोरोनावायरस सक्रमण काल में सामाजिक दूरी बनाते हुए मास्क का प्रयोग करते हुए सरकारी नियम निर्देशों का कड़ाई से पालन करना चाहिए एवं सोशल डिस्टेनसिंग का का पालन करते हुए 2 गज की दूरी की शारीरिक दूरी अवश्य बनाए रखें।


0 Comments