प्रशासन के निर्देशों का करें पालन : हरीनाथ

प्रशासन के निर्देशों का करें पालन : हरीनाथ






   आज दिनांक 23 नवंबर 2020 को अक्षय नवमी के शुभ अवसर पर पिस्कामोड़ श्री विश्वनाथ शिव मंदिर परिसर में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए सम्मान समारोह का आयोजन मदुरा
मुंडा सेवा आश्रम एवं छात्र क्लब के संयुक्त तत्वावधान में सुचिता सिंह एवं शिव किशोर शर्मा के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि भारतीय जनता मजदूर संघ के प्रदेश सचिव हरीनाथ साहू एवं रतन मेमोरियल ट्रस्ट के संस्थापक शैलेश्वर दयाल सिंह विशेषरूप से मौजूद थे। सम्मान समारोह में बबलू चौधरी,संतोष प्रसाद गुप्ता, कुमारी नीलम, पूनम जयसवाल, रवि मेहता, लाडली देवी,सुनीता चौधरी को कोरोना योद्धा के क्षेत्र में,क्षितिज मिश्रा को शिक्षा के क्षेत्र में, खिरोद कुंभकार को केक मेकिंग के क्षेत्र में, प्रणव कुमार गुप्ता को फोटोग्राफी के क्षेत्र में पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित करते हुए हौसला बढ़ाया गया। विशिष्ट अतिथि हरीनाथ साहू ने कहा अभी कोरो ना काल का समय है प्रशासन के निर्देशों का करे पालन। वही सुचिता सिंह ने कहा घर में रहे या बाहर सामाजिक दूरी का करें पालन। क्लब के अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा ने अक्षय नवमी के धार्मिक इतिहास को बतलाया। कार्यक्रम का संचालन पर्यावरण मंच के संरक्षक कुमारी नीलम ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब के संरक्षक कुमारी अनिता, शीला साहू,लाडली देवी,रूपक मिश्रा आदि ने सराहनीय भूमिका निभाई। कार्यक्रम का शुभारंभ शिव वंदना एवं धन्यवाद ज्ञापन सुचिता सिंह ने किया।

Post a Comment

0 Comments