छठ पर सेवा एवं जागरूकता के लिए समर्पित रही अखिल भारतीय कायस्थ महासभा

छठ पर सेवा एवं जागरूकता के लिए समर्पित रही 

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा






     रांची 21 नवंबर. भगवान भास्कर के पूजन के महापर्व छठ के अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा पूर्ण सेवा भाव से व्यापक स्तर पर कार्य किया गया. वैश्विक बीमारी कोरोना को देखते हुए राजधानी में सभी स्थानों विशेषकर सभी छठ घाट, चौक-चौराहों पर आम लोगों के मध्य जागरूकता भी उत्पन्न किया गया.
छठ में शाम के अर्ध्य एवं उदित भगवान दीनानाथ को अर्ध्य देने के दौरान राजधानी के विभिन्न घाटों पर छठ व्रतियों, उनके परिवार के सदस्यों एवं सभी श्रद्धालुओं की सहायता की गयी.
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की प्रदेश इकाई के पदाधिकारियों और महापरिवार के सदस्यों ने लोगों के मध्य वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के संबंध में प्रचार प्रसार किया और सभी से इस बात का अनुरोध किया कि वे पूजा के दौरान और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरीके से पालन करें. महासभा द्वारा व्रतियों, उनके परिवार के सदस्यों एवं श्रद्धांलुओं के मध्य फल, दूध, गंगाजल, सेनेटाइजर, मास्क आदि का भी वितरण किया गया. इसके साथ ही सम्पूर्ण राजधानी में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के द्वारा अनेक स्थानों पर पोस्टर, बैनर लगाये गये और तोरण द्वार बनाया गया.
इस संदर्भ में जानकारी देते हुए अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष डॉ.प्रणव कुमार बब्बू ने बताया कि बिना किसी भी प्रकार के भेदभाव के सभी की सहायता करने के प्रति अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पूरी तरीके से कृत संकल्पित है साथ ही महासभा एक ओर अपनी संस्कृति, पर्व-त्योहार, परम्परा आदि के प्रति समर्पित है वहीं कोविड-19 जैसी महामारी से सभी को जागरूक करना भी इस छठ महापर्व में महासभा का उद्देश्य था.
आज के कार्यक्रमों में डॉ.प्रणव कुमार बब्बू, राकेश रंजन बब्लू, विजय कुमार दत्त पिन्टू, जयदीप सहाय, सूरज कुमार सिन्हा, संजय कुमार सिन्हा, पंकज श्रीवास्तव, संतोष दीपक, इंदु पाराशर, अनुपमा प्रसाद, नीली सिन्हा, कुमकुम गौड़, दिनेश कुमार सिन्हा सहित अन्य महासभा सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. उक्त आशय की जानकारी सूरज कुमार सिन्हा प्रवक्ता, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, झारखण्ड प्रदेश ने दी .

Post a Comment

0 Comments