जिलाधिकारी ने महिलाओं से छठ पूजा घर पर
ही मनाने की, की अपील
प्रयागराज ,जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी ने कोविड-19 महामारी के प्रभाव को देखते हुए अपील की है कि छठ पूजा पर्व के अवसर पर महिलायें यथा संभव इस पर्व को घर पर ही मनाये अथवा घर के निकट ही मनायें। उन्होंने नगर निगम व नगर निकाय एवं जिला प्रशासन को इस अवसर पर नदी/तालाब के किनारे पारम्परिक स्थानों पर पूर्व की भाॅति अघ्र्य दिये जाने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा है, साथ ही साथ शौचालय एवं साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था भी किये जाने एवं घाटों पर महिलाओ के लिए चेंजरूम की भी समुचित व्यवस्था करने के लिये कहा है। उन्होंने कहा है कि नदी/तालाब के किनारे प्रकाश की व्यवस्था एवं पब्लिक एडेस सिस्टम की व्यवस्था की जाये जिससे सोशल डिस्टेंसिग का पालन किये जाने का प्रचार किया जाये।
राम आसरे
0 Comments