शुद्ध जलवायु के लिए करें पौधारोपण : हरीनाथ
आज दिनांक 20 नवंबर 2020 को छात्र क्लब बुद्धिजीवी मंच की ओर से क्लब के स्वयंसेवक रूपक मिश्रा का जन्मदिवस पुराने पौधों की सेवा कर,घेराबंदी कर, जनता के बीच कच्चा अनाज, मास्क,सैनिटाइजर, सुरक्षा कीट आदि वितरणकर एवं जागरूकता अभियान चलाकर मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता बुद्धिजीवी मंच की संयोजिका कुमारी अनिता ने किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि क्लब के संस्थापक अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा,प्रदेश संरक्षक ललित कुमार चौधरी,भारतीय जनता मजदूर संघ के प्रदेश सचिव हरीनाथ साहू मौजूद थे। कुमारी अनिता ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कोरोना वायरस अभी समाप्त नहीं हुई है आप बेवजह घर से बाहर ना निकले, घर में रहें सुरक्षित रहें, सामाजिक जी दूरी का पालन,पुलिस, प्रशासन, डॉक्टर के निर्देशों का भी पालन करें वहीं क्लब के अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा ने कहा प्रकृति ही ईश्वर है, पेड़ लगाएं,धरती बचाएं एवं प्रकृति में हरियाली लाए। हरीनाथ साहू ने कहा शुद्ध जलवायु के लिए करें पौधारोपण ,पेड़ पौधों को सुरक्षित रखें, सेवा करें।पर्यावरण मंच की संरक्षक सुनीता चौधरी ने कहा पौधों की सेवा माता पिता की तरह करें तभी पेड़ पौधे फूलेंगे,फलेंगे, बढ़ेंगे, जिससे हमें शुद्ध ऑक्सीजन मिलेगा और प्रकृति में हरियाली आएगी। ललित कुमार चौधरी एवं हरीनाथ साहू द्वारा जनता के बीच कच्चा अनाज,मास्क, सैनिटाइजर, सुरक्षा कीट आदि वितरणकर एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए कुमारी अनिता को पुष्प गुच्छ से सम्मानित कर कार्यक्रम की समाप्ति की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुनीता चौधरी, रवि मेहता, रीता गुप्ता, लाडली देवी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।





0 Comments