रक्तदान है महादान,रक्तदान से घबराएं नहीं : डाॅक्टर मुकेश

रक्तदान है महादान,रक्तदान से घबराएं 

नहीं : डाॅक्टर मुकेश 








    आज दिनांक 8 नवंबर 2020 को सिटी ट्रस्ट हॉस्पिटल एवं टीम प्रन्यास के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन सिटी ट्रस्ट हॉस्पिटल पिस्कामोड़ में संपन्न हुआ। शिविर में 77 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया जिसमें प्रथम रक्तदान प्रसिद्ध स्त्री एवं महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मृणालिनी पांडे ने स्वयंकर अन्य रक्तदाताओं का मनोबल एवं हौसला बढ़ाया । शिविर का विधिवत उद्घाटन डॉक्टर महानंद सिंह, अवकाश प्राप्त ए.आई.जी. श्री के. डी,ठाकुर, स्टैंडिंग काउंसिल झारखंड हाईकोर्ट के श्रीनू ज्ञारापति एवं छात्र क्लब के संस्थापक अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। डॉ मुकेश कुमार ने कहा रक्तदान से घबराएं नहीं, रक्तदान है महादान।आज मुझे टीम प्रन्यास के साथ मिलकर रक्तदान के आयोजन में बेहद खुशी अनुभव हो रहा है और आगे भी रक्तदान का आयोजन किया जाएगा। रक्त की कमी को देखते हुए सिटी ट्रस्ट हॉस्पिटल, टीम प्रन्यास एवं छात्र क्लब ग्रुप ने घोषणा किया प्रत्येक छह माह में रक्तदान शिविर आयोजन कर रक्त संग्रह किया जाएगा और जरूरतमंद लोगों की जान बचाई जाएगी। वहीं शिव किशोर शर्मा ने लोगों से अपील की सभी समाजसेवी,स्वयंसेवी संस्था एवं हॉस्पिटल रक्तदान में आगे आये और मानवता का परिचय दें। रितेश सिंह, सुमित लाल, नितिन रंजन,बबन सिंह,कौशल जयसवाल.अंकित लाल एवं हॉस्पिटल के कर्मचारियों ने भी काफी जोशो खरोश के साथ रक्तदान किया।स्वास्थ्य चिकित्सा एवं रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाकार्य के लिए छात्र क्लब ग्रुप की ओर से डॉ मुकेश कुमार एवं सिस्टर को पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया।आज के रक्तदान शिविर को सफल बनाने में मुख्यरूप से टीम प्रन्यास के अध्यक्ष डॉक्टर चंद्रभूषण, उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार सहित विपिन जी.संतोष सोनी एवं हॉस्पिटल के अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डॉ मुकेश कुमारएवं शिव किशोर शर्मा की उपस्थिति में उक्त कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Post a Comment

0 Comments