लायंस क्लब आॅफ ग्रेटर के
तत्वाधान में दिवाली मिलन
समारोह संपन्न
आज दिनांक 9 नवंबर 2020 को लायंस क्लब ऑफ रांची ग्रेटर के तत्वावधान में दिवाली मिलन समारोह लालपुर रोड स्थित होटल रेनड्यू में संपन्न हुआ।इस समारोह में सभी लायन अपने परिवार एवं बच्चों के साथ लॉटरी एवं गेम का भरपूर आनंद लिए। पीएमसीसी लायन राजीव लोचन ने नए सदस्यों एवं लियो लायन के सदस्यों को लायंस क्लब के बारे में विस्तृतरूप से बताया एवं उन्हें सर्टिफिकेट और लायन पिन सम्मान के साथ प्रदान किया। मौके पर उपस्थित चीफ गेस्ट डीजी लायन राजेश गुप्ता एवं एफभीडीजी लायन सिद्धार्थ मजूमदार ने इस दिवाली में कोविड को देखते हुए पटाखे नहीं चलाने का अनुरोध किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एमजेएफ लायन सुजीत कुमार एवं मंच संचालन एमजेएफ लायन धर्मेंद्र सिन्हा ने किया।इस समारोह में मुख्यरूप से सचिव लायन राकेश चौधरी,लायन एडीपी मित्तल, लायन मनोज काबरा,लायन श्रवण वर्णवाल, लायन गणेश सिंह,लायन अनुज वर्मा, लायन शिव कुमार सिंह, लायन अशोक गोस्वामी,लायन दीपक कुमार, लायन मृणाल मिश्रा, लायन भरत केडिया,सहित क्लब के अन्य सदस्य एवं समाजसेवी पूनम आनंद,शिव किशोर शर्मा मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन लायन धर्मेंद्र सिन्हा ने किया।










0 Comments