हुनरबाज का करें सम्मान : बीनू शर्मा

हुनरबाज का करें सम्मान : बीनू शर्मा






    आज दिनांक 19 दिसंबर 2020 को भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल जी के जन्म दिवस के अवसर पर कपिल फाउंडेशन एवं छात्र क्लब ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में हुनर सम्मान समारोह का आयोजन बीनू शर्मा एवं शिव किशोर शर्मा के अध्यक्षता में पिस्कामोड़ के निकट संपन्न हुआ।इस मौके पर विशिष्ट अतिथि कपिल फाउंडेशन के अध्यक्ष गगन शर्मा एवं क्लब के शिव किशोर शर्मा ने पाटिल जी के जीवन इतिहास पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में केक मेकिंग के क्षेत्र में रंगोली होटल के खिरोद कुंभकार,फर्नीचर मेकिंग में विनय कुमार शर्मा,कंप्यूटर डिजाइनिंग में अरुण प्रसाद, समाजसेवा के क्षेत्र में पिंटू शर्मा को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अंगवस्त्र एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। बीनू शर्मा ने कहा हुनरबाज का करें सम्मान, जिससे उन्हें अपने काम के प्रति रुचि बढ़ेगी साथ साथ हौसला भी। गगन शर्मा ने कहा संस्था का काम लोगों की मदद करना साथ ही मार्गदर्शन देना भी। झारखंड में काफी कलाकार एवं हुनरबाज़ भरे हुए हैं। ऐसे हुनरबाज एवं कलाकार जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर हैं वह संस्था से संपर्क करें,उन्हें हर संभव मदद की जाएगी।संस्था की ओर से इस मौके पर मास्क, सैनीटाइजर, बैंडेज, डिटॉल आदि सुरक्षा कीट एवं गर्म टोपी, स्वेटर भी आम जनता एवं बच्चों के बीच वितरण की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में कुमारी नीलम, पूनम जायसवाल,कुमारी अनिता,पूनम देवी, सुनीता चौधरी, लाडली देवी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Post a Comment

0 Comments