झारखंड आंदोलनकारियों ने
3 जनवरी 2021 को झारखंड
आंदोलनकारी दिवस मनाने
का आह्वान किया
झारखंड आंदोलनकारियों की पहचान के लिए झारखंड आंदोलनकारी स्टीकर लगाओ पखवाड़ा का आरंभ
झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में आज स्पीकर लगाओ पखवाड़े का शुभारंभ अल्बर्ट एक्का चौक के पास किया गया। इस अवसर पर झारखंड आंदोलनकारियों के वाहनों में स्टिकर लगाया गया। मौके पर झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष राजू महतो ने कहा कि राज्य सरकार ने झारखंड आंदोलनकारियों को मान सम्मान एवं पहचान नहीं दी है इसलिए हम लोग 11 झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित और पहचान देने का काम कर रहे हैं यह कार्यक्रम पूरे राज्य में 2 जनवरी 2021 तक चलेगा और 3 जनवरी को झारखंड आंदोलनकारी दिवस के रुप में झारखंड आंदोलनकारियों के मान सम्मान आन बान पहचान स्वाभिमान की रक्षा के तौर पर मनाया जाएगा साथ ही झारखंड आंदोलनकारी दिवस का झंडा भी लहराया जाएगा यह कार्यक्रम पूरे राज्य के प्रखंड स्तर से लेकर जिला स्तर में किया जाएगा इसकी संपूर्ण तैयारियां राजधानी से लेकर प्रखंड स्तर पर किया जा रहा है।
विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ प्रणव कुमार बाबू ने कहा कि राज्य बने हुए 20 वर्ष हो चुके हैं लेकिन झारखंड आंदोलनकारियों की पहचान अभी तक नहीं हुई है जयपाल सिंह मुंडा से लेकर एन ई होरो ,लाल रन विजय नाथ शहदेव, सीपी तिर्की, डॉ रामदयाल मुंडा ,बीपी केसरी, रीतलाल प्रसाद वर्मा सहित अनेक झारखंड आंदोलनकारी पुरोधा रहे हैं ,जिनकी पहचान नहीं हुई है । उसी प्रकार दिशुम गुरु शिबू सोरेन से लेकर सुदेश महतो तक की पहचान झारखंड आंदोलनकारी के रूप में नहीं होना दुख की बात है । सभी आंदोलनकारियों का नाम गजट में प्रकाशित हो जाना चाहिए था नहीं हुआ है, सरकार को फौरन इस दिशा में कदम उठाने की आवश्यकता है।
इस कार्यक्रम में झारखंड आंदोलनकारी भुनेश्वर केवट गैब्रिएल खाखा ,सीताराम उरांव, अशोक साहू, आनंद मोहन तिवारी, पुष्कर महतो ,परवीन कृष्ण सहाय ,दिवाकर साहू, उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन एवं स्वागत कुमोद कुमार वर्मा झारखंड आंदोलनकारी ने किया।
डॉ वीरेंद्र कुमार महतो मीडिया प्रभारी
झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ,
करम टोली ,रांची ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी।

0 Comments