हुनरवाज होंगे सम्मानित : पंडित सतीश शर्मा
सरस्वती संगीत साधना केंद्र रांची की ओर से 6 दिसंबर 2020 को ऑड्रे हाउस रांची में धरोहर 2020 सम्मान समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं डीवीडी एल्बम "नाद के रंग" का विमोचन संस्था के सचिव प्रख्यात शास्त्रीय एवं उप शास्त्रीय गायक पंडित सतीश शर्मा के निर्देशन में आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह में विशिष्टअतिथि संस्कृति कार्य निदेशालय के निदेशक दीपक कुमार साही एवं सहायक निदेशक विजय पासवान, झारखंड सरकार मौजूद रहेंगे। संस्था के मीडिया प्रभारी शिव किशोर शर्मा ने बताया इस सम्मान समारोह में रांची के पत्रकारिता, शिक्षा, सामाजिक क्षेत्र आदि में निपुण हस्तियों को सम्मानित भी किया जाएगा, वहीं पंडित सतीश शर्मा ने कहा झारखंड में हुनरवाजो की कमी नहीं है, झारखंड के हुनरवाज राज्य ही नहीं देश में भी परचम लहरा रहे हैं उन हुनरवाज़ को समारोह में संस्था द्वारा सम्मान पत्र भेंटकर सम्मानित किया जाएगा। यह निर्णय आज की बैठक में संस्था के सचिव पंडित सतीश शर्मा, मीडिया प्रभारी शिव किशोर शर्मा, अनुज कुमार रजक,नीरज कुमार पाठक, सोमदत्त शर्मा,मुकेश सिंह, यश कुमार, भारती कुमारी,मनीष सिंहा की उपस्थिति में लिया गया।
0 Comments