प्रशासन अपनी हठधर्मिता छोङ ग्रामीणों के साथ न्याय करे :दीपक महतो

प्रशासन अपनी हठधर्मिता छोङ ग्रामीणों के 

साथ न्याय करे :दीपक महतो









    16 दिसंबर, News20" के लिए रांची से अवधेश,गिरिडीह समाचार : आज गिरिडीह पर्वतपुर स्थित पीरटांड में हजारों की संख्या में ग्रामीणों ने पुलिस -प्रशासन का विरोध किया। ग्रामीणों ने ज्ञात कराया है कि प्रशासन उनकी रैयती जमीन पर पुलिस पिकेट बना रही है जो कि अनुचित है। ग्रामीणों का कहना हैं कि प्रशासन द्वारा उनकी रैयती जमीन पर पुलिस पिकेट जबरदस्ती बनाए जाने की कोशिश करना सर्वथा अनुचित और गैरसैंबैधानिक है, जिसका वो पुरजोश विरोध करते हैं। आज सुबह हीं रांची स्थित आजसू के संस्थापक सदस्य सह झारखंड आंदोलनकारी दीपक कुमार महतो को ज्योंही फोन पर गिरिडीह के आंदोलनकारी ग्रामीणों नें सूचना दी त्योंहीं श्री महतो त्वरित गति से तैयार हो कर दो बजे तक गिरिडीह पहुंच गय ।
ज्ञात हो कि झारखंड आंदोलनकारी दीपक कुमार महतो इसबार के चुनाव में अपना विधान सभा क्षेत्र गिरिडीह चुना था जहां उनहोनें काफी मेहनत भी किया था परंतु भाग्य साथ नहीं दिया। इसके बावजूद श्री महतो गिरिडीह की जनता एवं उनकी समस्याओं के प्रति आज भी वैसे हीं चिंतित हैं जैसे पूर्व में थे, तभी तो आज एक फोन आने पर श्री महतो गिरिडीह पहुंच गए ग्रामिणों के आंदोलन में। पीरटांड में ग्रामिणों को संबोधित करते हुए श्री महतो ने कहा कि ग्रामिणों की रैयती जमीन पर जबरन पुलिस पिकेट बनाए जाने की कोशिश करना प्रशासन द्वारा किया जा रहा कार्य न केवल अनुचित है बल्कि अव्यवहारिक और गैर 
संवैैधानिक भी है। श्री महतो ने आगे कहा कि प्रशासन अपनी हठधर्मिता छोङे और पीरटांड की जनता के साथ न्याय करे वरना यह आंदोलन भयावह रूप ले लेगा जिसकी सारी जवाबदेही गिरिडीह पुलिस प्रशासन की होगी।

Post a Comment

0 Comments