विक्रमादित्य प्रसाद के रूप में न्यायमूर्ति के साथ
एक साहित्यकार को झारखंड ने सम्मान दिया
न्यायमूर्ति एवं झारखंड वनांचल आंदोलनकारी चिन्हित ई करण आयोग के पूर्व अध्यक्ष विक्रमादित्य प्रसाद जी के निधन पर आज रांची प्रेस क्लब में शोक सभा का आयोजन किया गया इस शोक सभा में लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए एवं उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर लोगों ने प्रकाश डाला।
शोक व्यक्त करने वालों में रांची विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के डॉक्टर जे पी पांडे ने कहा कि हम लोगों ने आज न्यायमूर्ति विक्रमादित्य प्रसाद के रूप में एक न्यायाधीश को ही नहीं बल्कि एक साहित्यकार को खो दिया है।
झारखंड आंदोलनकारी पुष्कर महतो ने कहा कि झारखंड वनांचल आंदोलनकारी चिन्हित ई करण आयोग के अध्यक्ष के रूप में विक्रमादित्य प्रसाद ने सभी के साथ सिने पूर्वक एवं क्षमता के साथ न्याय करने का काम किया है। उन्होंने वर्ष 2012 में झारखंड वनांचल आंदोलनकारियों को चिन्हित ई करण करने के लिए एक व्यवस्था बनाई और चयनित करने का काम किया। उनके द्वारा किए गए कार्यों को सहज भुला पाना आसान नहीं है।
झारखंड प्रदेश कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं अधिवक्ता डॉक्टर प्रणव कुमार बब्बू ने कहा कि हमने निर्मल हृदय के व्यक्ति को खोया है 3 जनवरी को झारखंड आंदोलनकारी दिवस मना कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया जाएगा।
अधिवक्ता शेखर सिन्हा साहित्यकार आसींद ने उनके साथ बिताए पलों को याद किया।
मौके पर एडवोकेट सोनी पांडे संध्या चौधरी रवि चंद्र कपूर बैजनाथ महतो सूरज कुमार सिन्हा अशोक कुमार प्रमाणिक जेएस अमिताभ सहित परिवार के सदस्य शुभचिंतक साहित्यकार उपस्थित थे।







0 Comments