स्वर्गीय चंदा शाहदेव के स्मृति में जरूरत मंदो को
राहत सामग्री बांट कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया
आज दिनांक 21 दिसंबर 2020 को छात्र क्लब के संरक्षक सह भाजपा नेता लाल राजीव नाथ शाहदेव की माता पिस्कामोड़ जतरा मैदान निवासी स्वर्गीय चंदा शाहदेव के स्मृति में कोकर, पिस्का मोड़, देवी मंडप रोड में गरीब जरूरतमंद लोगों के बीच मास्क, सैनिटाइजर,ब्रेड,बिस्कुट आदि वितरण कर श्रद्धासुमन अर्पित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए क्लब के अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा ने कहा स्वर्गीय चंदा शाहदेव एक प्रसिद्ध समाज सेविका थीं, जो धार्मिक आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती थी, उनका अधिकांश समय भजन,कीर्तन एवं सामाजिक कार्यों में व्यतीत होता था। क्लब ने निर्णय लिया है, स्वर्गीय चंदा शाहदेव के जन्मदिवस एवं पुण्य दिवस के अवसर पर पौधारोपण एवं खेल कूद का आयोजन कर उन्हें स्मरण किया जाएगा। आज के कार्यक्रम में मुख्यरूप से धर्मेंद्र कुमार सिंह,मुकेश सिंह, पूनम देवी, विनोद शुक्ला, जैनेश्वर सिंह,कमल शाहदेव आदि मौजूद थे।






0 Comments