5 जनवरी को रामप्रकाश तिवारी के अगुवाई में प्राइवेट स्कूलों की समस्यायों लेकर प्रदर्शन होगा।

5 जनवरी को रामप्रकाश तिवारी के 

अगुवाई में प्राइवेट स्कूलों की 

समस्यायों लेकर प्रदर्शन होगा



कल दिनांक-05 जनवरी 2021 को स्वतंत्र राष्ट्रवादी पार्टी, झारखंड,राॅंची द्वारा प्रदेश अध्यक्ष राम प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ों अभिभावक,शिक्षक गण, पार्टी कार्यकर्ता दोपहर 12 बजे से 2 बजे दिन में शहीद स्थल,जिला स्कूल के गेट के सामने एकत्रित होकर शहीद चौक से अलबर्ट एक्का चौक तक एक लाइन में हाथ में बैनर लिए सभी स्कूलों को तत्काल खोलने और आठवीं बोर्ड परीक्षा-2021 में गैर मान्यता प्राइवेट स्कूलों के बच्चों-बच्चियो को शामिल करने हेतु पासवर्ड जारी करने, झारखंड निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार (प्रथम संशोधन) नियमावली-2019 को रद्द करने तथा बिना शर्त मान्यता देने की मांग हेमंत सरकार से करते हूए गुहार लगायेंगे और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के कार्यालय में ज्ञापन सह मांग पत्र पार्टी द्वारा समर्पित किया जायेगा।एसी जानकारी रामप्रकाश तिवारी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र राष्ट्रवादी पार्टी रांची झारखंड ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। साथ हीं श्री तिवारी ने प्रिंट मीडिया और ईलक्ट्रोनिक मीडिया से समाचार संकलन और प्रकाशन हेतु अनुरोध किया है।

Post a Comment

0 Comments