झारखंडी एकता संघ झारखंड
प्रदेश के तत्ववाधान में प्रवासी
श्रमिक जागरूकता सह सम्मान
समारोह आयोजित
News 20: गत 17जनवरी 2021को झारखंडी एकता संघ झारखंड प्रदेश के तत्वावधान में प्रवासी श्रमिक जागरूकता सह सम्मान समारोह झारखंड विधानसभा सभागार धुर्वा राँची में आयोजित किया गया ,
कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष असलम अंसारी ने किया संचालन सुनील कुमार एवं एम एस भारती ने किया कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि दिलीप तिर्की निदेशक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग झारखंड सरकार, विशिष्ट अतिथि के रूप आज़म अहमद झारखंड आन्दोलन कारी नेता एवं मुख्य संयोजक,अन्तू तिर्की,तसनीम अहमद,गौरी शंकर यादव,राजेश कुमार गुप्ता,अब्बास अंसारी,राजकुमार जी,प्रो० रतन तिर्की,कैलाश यादव आदि शामिल हुए।
कार्यक्रम में COVID 19 मे CORONA WARIORS के रूप में सराहनीय भूमिका अदा करने वाले कोरोना वायरियस को मुख्य अतिथि दिलीप तिर्की के द्वारा सम्मानित किया गया हैं ।
मोहम्मद शाहिद अयूबी, मुन्ना बडाईक,जावेद अख्तर अंसारी,अविनाश कुमार,कुन्दन कुमार सिंह,मोहम्मद जबीउल्लाह,इन्दूमति शालीनी सोरेंग,रिना सिंह,इमरान अंसारी सहित दर्जनों लोगों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया!
कार्यक्रम में तसनीम अहमद द्वारा लिखित पुस्तक रहमत का विमोचन दिलीप तिर्की निदेशक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग झारखंड सरकार के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से शकील अहमद अंसारी,नौशाद आलम अंसारी,सुनील कुमार,अविनाश कुमार मुन्ना बडाईक आदि ने मुख्य भुमिका निभाये!
झारखंडी एकता संघ ने कार्यक्रम में प्रस्ताव पारित कर झारखंड सरकार से निम्नलिखित मांग किया,
1) झारखंड प्रवासी आयोग का गठन अति शीघ्र किया जाय!
2) प्रवासी श्रमिकों का डाटा वेस तैयार किया जाये!
3) श्रमिकों की बिमारी या मौत में तत्काल मुआवजा देने की घोषणा की जाये।
0 Comments