आज झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा ने झारखंडी कलाकारों को सम्मानित किया ।

आज झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा 

ने झारखंडी कलाकारों को 

सम्मानित किया




आज दिनांक 3 जनवरी,2021 मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा के जयन्ती के शुभ अव्सर पर, जयपाल सिंह हॉकी स्टेडियम में शुद्ध नागपुरी (ठेठ) की साधिका सीमा देवी, पदमश्री मुकुंद नायक, पदमश्री मधुमंसुरी हंसमुख, क्षितिज कुमार राय को झारखंड आन्दोलनकारी संघर्ष मोर्चा के तत्वधान में आयोजीत कार्यक्रम में दो साल ओढ़ाकर तथा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। केंद्रीय अध्यक्ष, डॉ० बीरेंद्र कुमार सिंह के द्वारा सांस्कृतिक आंदोलन में बढ़-चढ़ कर बलिदान करने और झारखण्ड राज्य स्थापित करने में सांस्कृतिक कर्मियों की अहम भूमिका पर प्रकाश डाला गया।आज के आयोजन में डॉ० बीरेंद्र कुमार सिंह -केंद्रीय अध्यक्ष, झारखण्ड आन्दोलनकारी संघर्ष मोर्चा ; श्री राजु महतो, कर्यकारी अध्यक्ष ;अजीत मिन्ज , केंद्रीय महासचिव; अनिल वर्णवाल; मानव घोष; पुष्कर महतो - प्रवक्ता; आजम अहमद; डाॅ॰ प्रणव कुमार बब्बू; रंजीत उराँव; गणेश दास; कुमुद वर्मा; सरोजनी कच्छप; विनीता खलखो; रश्मि सिंगुआ; देविदयाल मुण्डा तथा 300 से अधिक अन्य लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments