परम पूज्य स्वमी विवेकानंद जी हम
सभी युवाओं के प्रेरणा स्रोत है
भारत की गौरवमयी संस्कृति की सुगंध को समूचे विश्व मंे बिखेरने वाले भारतीय राष्ट्रवाद के प्रणेता करोड़ो युवाओं के प्रेरणा स्रोत परम पूज्य स्वामी विवेकानंद जी की 158वीं जन्म जयंती के शुभ अवसर पर 12 जनवरी को होने वाले भाजयुमो रांची महानगर के तत्वधान में युवा सम्मेलन कार्यक्रम के निमित्त आज दिनांक 9 जनवरी को भाजपा रांची महानगर कार्यालय में भाजयुमो सुखदेव नगर मण्डल की तैयारी बैठक मण्डल के अध्यक्ष श्री उज्जवल मिश्रा के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन सुखदेवनगर नगर मण्डल के महामंत्री श्री हरेंद्र सिंह ने एवं धन्यवाद ज्ञापंन आनंद झा ने किया।
बैठक में अपने विचारों को रखते हुए भाजयुमो झारखण्ड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीपक सिंह ने कहा की परम पूज्य स्वमी विवेकानंद जी हम सभी युवाओं के प्रेरणा स्रोत है हमें उनके बताए गए रास्तों पर चलने की जरूरत है। स्वामी जी के बताए गए विचारों को रखते हुए श्री दीपक सिंह ने कहा कि स्वामी जी ने कहा है उठो, जागों और तब तक मत रूको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए।
बैठक में अपने विचारों को रखते हुए भाजपा सुखदेव नगर मण्डल के अध्यक्ष ओम प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि परम पूज्य स्वामी विवेकानंद जी जन्म जयंती हर साल की भांति इस साल भी युवा दिवस के रूप में मनाने पर बल दिया। मण्डल अध्यक्ष ने कहा कि युवाओं को स्वामी जी के विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है। उन्होंने स्वामी जी के विचारों को रखते हुए कहा की परम पुज्य स्वामी जी ने कहा है कि खुद को कमजोर समझना सबसे बड़ा पाप है।
बैठक में मुख्य रूप से भाजपा रांची महानगर के कार्यालय प्रभारी सोनू सिंह, भाजयुमों रांची महानगर के मंत्री रवनीत सिंह, सुखदेव नगर मण्डल के महामंत्री राजकुमार जायसवाल, पंकज चैधरी, मुरारी महुरी, बसंत सिंह चैहान, शुभम जयसवाल, अमित कुमार, अभय कुमार सिन्हा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
0 Comments