प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण झारखण्ड प्रदेश
विश्व मे सबसे ज्यादा लाह उत्पादक वाला
राज्य है:कमलेश सिंह
भारत का करीब 50% लाह उत्पादन झारखंड में होता है। इतना ही नही एशिया महादेश का सबसे बड़ा लाह बगान भी झारखण्ड राज्य के पलामू जिलान्तर्गत लेस्लीगंज प्रखंड में कुन्दरी लाह बगान उपलब्ध है। जिसके मृतप्रायः होने के उपरांत स्थानीय नागरिकों ने एक सिरे से इसे पुनर्जीवित करने के साथ साथ लाह से समुचित विकास हेतु कृतसंकल्पित होमर कार्य प्रारंभ किया और लाह की खेती को कृषि का दर्जा देने की मांग की गई और लाह पोषक वृक्षो के संरक्षण, सम्वर्द्धन एवं प्रबन्धन का अधिकार ग्रामीणों को देने अथवा वृक्ष पट्टा सम्बंधित मांग किया जाता रहा है। नई सरकार से हमसभी को काफी उम्मीदें दें, जो हेमंत सोरेन सरकार ने पूरी कर दी है। जिससे पूरे प्रदेश के लाह किसानों में एक खुशी की लहर है हमसभी इसके लिए सरकार और उससे जुड़े सभी अधिकारियों का धन्यवाद देते हैं। इस मुहिम में जुड़े हज़ारो ग्रामीण, मीडिया बन्धु, पूर्व उपायुक्त अमित कुमार, आई आई एन आर जी, और अन्य जिन्होंने समय समय पर हमसबों का मनोबल बढ़ाया उन सभी लोगो के प्रति आभार प्रकट करते हैं। आसा करते हैं कि इसके सकारात्मक पहल के उपरांत किसानों के आय को दुगुनी करने में सहायक सिद्ध होगी। खासकर पलामू प्रमंडल के सभी प्रखंडों में बहुतायत मात्रा में पाए जाने वाला लाह पोषक वृक्षों पर पुनः खेती प्रारम्भ होगी और पलामू की पहचान फिर से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचेगी।
0 Comments