सोशल मीडिया द्वारा चार असलहा तस्कर गिरफ्तार

सोशल मीडिया द्वारा चार असलहा तस्कर गिरफ्तार



   प्रयागराज (राम आसरे), पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में असलहा तस्करों की गिरफ्तारी के क्रम में नाजायज असलहो की बरामदगी हेतु मुखबिर को मामूर किया गया था। इसी क्रम में मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर नाजायज असलहो व गांजा की फोटो भेज कर ऊँची कीमत पर बिक्री करना चाहते हैं और अपने नेटवर्क का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। जिनपर सोशल मीडिया के माध्यम से नजर रखी जा रही थी। शुक्रवार को मुखबीर द्वारा उप निरीक्षक कनक कुमार यादव चौकी प्रभारी बड़ोखर थाना कोरांव प्रयागराज को सूचना मिली कि भोगन नदी के किनारे कुछ लोग असलहा व गांजा खरीदने बेचने हेतु इकठ्ठा है, जल्दी की जाए तो पकड़े जा सकते हैं। सूचना पर उप निरीक्षक पुलिस बल के साथ उक्त स्थान पर पहुंच कर आवश्यक बल का प्रयोग करते हुये चार व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नाजायज चार तमंचा, तीन जिंदा कारतूस तथा एक खोखा एवं 1.1 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण हिमांशु पुत्र रमेश सिंह निवासी मांडा खास, थाना मांडा, प्रदुम सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी ग्राम बरबसा, थाना हलिया, सूरज तिवारी पुत्र अखिलेश तिवारी निवासी हंडिया, थाना मांडा एवं सद्दाम पुत्र मुजीब निवासी भारतगंज, थाना मांडा को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

Post a Comment

0 Comments