राम प्रकाश तिवारी ने आज झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरन सरकार की शिक्षा विरोधी नीति का विरोध किया है

राम प्रकाश तिवारी ने आज झारखंड के 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरन सरकार की शिक्षा विरोधी

 नीति का विरोध किया है


हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री झारखंड



राम प्रकाश तिवारी,प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र राष्ट्रवादी पार्टी

   आज दिनांक-01.अप्रैल 2021 को स्वतंत्र राष्ट्रवादी पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रामप्रकाश तिवारी ने एक प्रेस बयान जारी करते हूए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन सरकार की शिक्षा विरोधी,स्कूल विरोधी,जन विरोधी नीतियों का कड़ा विरोध करते हूए कहा है कि हेमन्त सरकार 16 मार्च 2020 से लगातार एक वर्ष से सभी प्ले/प्राइमरी/मिडिल प्राइवेट/सरकारी स्कूलों को कक्षा-नर्सरी से सात के लाखों गरीब छात्र,छात्राओं की पढ़ाई लिखाई बंद रखकर उनके शैक्षणिक भविष्य को चौपट कर रहे हैं। सरकारी/छोटे प्राइवेट स्कूलों के लाखों गरीब आदिवासी,दलित,पिछड़े,अगड़े,अल्संख्यक बच्चों को पढ़ने हेतु उनके गरीब अभिभावकों के पास ऑनलाइन पढ़ाई पढ़ने के लिए स्मार्ट मोबाइल, लैपटॉप,कम्प्युटर खरीदकर देने की आर्थिक क्षमता नहीं है।

प्रदेश अध्यक्ष राम प्रकाश तिवारी ने आरोप लगाते हूए कहा है कि हेमंत सरकार ने सभी स्कूलों को लगातार कोरोनावायरस के नाम पर बंद कर रखा है, अब लाखों गरीब बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई पढ़ने के लिए लैपटॉप,कम्प्युटर,स्मार्ट मोबाइल साथ ही बिजली की व्यवस्था देने के लिए वर्तमान बजट में कोष की व्यवस्था नहीं किया। हेमंत सरकार ने झारखंड को लूटने,विकास योजनाओं की लूट खसोट करने के लिए माफियाओं, अपराधियों, ठेकेदारों, नक्सलियों, पूंजीपतियों, भ्रष्ट अधिकारियों, अभियंताओ, पुलिस, अस्पताल को खुली छुट दे रखी है। हेमंत सरकार के पास कोई विज़न,कार्यक्रम नहीं है।
श्री तिवारी ने कहा झारखंड में हेमंत सरकार की गलत भ्रष्ट नीतियों से गैर सरकारी लाखो मजदूर,किसान, कर्मचारी, कामगार,प्राइवेट स्कूलों के शिक्षक, कर्मचारी बेरोजगार हो गए हैं और काम नहीं मिलने से त्राहि-त्राहि व त्राहिमाम कर रहे हैं उनके सामने भूखे मरने की परिस्थितियां उत्पन्न हो गई है। हेमंत सरकार उन्हे किसी प्रकार से आर्थिक सहायता नहीं दे रही है,उल्टे टैक्स पर टैक्स बढ़ा रही है, टैक्स,बिजली बिल,ब्याज वसुल रही है,आम जनता को किसी प्रकार का राहत नहीं दे रही है।
प्रदेश अध्यक्ष रामप्रकाश तिवारी ने कहा स्कूलो की नर्सरी से सात की पढ़ाई लिखाई 1 अप्रैल 2021 से शुरू नहीं करने पर मुख्यमंत्री,सभी कैबिनेट मंत्रियों, विधायक,सांसद,शिक्षा सचिव का दिनांक-02.04.2021 को चौक चौराहों पर पुतला जलाने के कार्यक्रम निर्धारित था अनुमंडल पदाधिकारी,सदर,राॅंची ने पहले से 30 अप्रैल 2021 तक धरना प्रर्दशन करने पर रोक है यह सूचना देते हूए अनुमंडल पदाधिकारी,सदर,राॅंची ने हेमन्त सरकार के आदेश पर स्वतंत्र राष्ट्रवादी पार्टी को कार्यक्रम करने पर रोक लगाते हूए नोटिस दिया है।जो लोकतांत्रिक अधिकारों के तहत् आवाज उठाने पर रोक लगाना है जो कि गलत है।
सभी पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को सूचित किया जाता है कि जिला प्रशासन द्वारा रोक लगाने पर पूर्व निर्धारित दिनांक-02.04.2021को मुख्यमंत्री का पुतला दहन कार्यक्रम को रद्द किया जाता है।

Post a Comment

0 Comments