घर में रहे या बाहर मास्क अवश्य पहनें : पूनम सिंह
आज दिनांक 01.04.2021को पहाड़ी टोला स्थित नारी सेना के प्रदेश आवासीय कार्यालय में राम नवमी पूजा पर चर्चा की गई। इस अवसर पर डंके के भक्तिमय धुन एवं डंका बजाने का प्रशिक्षण सेना के प्रदेश अध्यक्ष पूनम सिंह के अध्यक्षता में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए दी गई। इस मौके पर सेना के संस्थापक भवानी सिंह, संरक्षक शिव किशोर शर्मा, मीडिया प्रभारी अनुपमा सिंह, आई.टी.संयोजक कामिनी सिंह मौजूद थे। ममता कुमारी एवं अनिता ने महिलाओं को डंका बजाने की कला सिखलाई। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीगणेश वंदना से हुई। पूनम सिंह ने कहा अभी कोरोना काल में घर में रहे या बाहर मास्क अवश्य पहनें। भवानी सिंह ने कहा ने कहा सामाजिक दूरी का करें पालन। शिव किशोर शर्मा ने स्वच्छता की जानकारी दिया। सेना की ओर से मुहल्ले में मास्क, सैनिटाइजर, बैंडेज, साबुन आदि वितरणकर कार्यक्रम समाप्त की गई।इस महोत्सव को सफल बनाने में मुख्यरूप से नारी सेना के कमला विश्वकर्मा,गीता देवी, विक्रम साहू,नितेश पांडे, रूपा देवी,सुमन देवी,प्रीति कुमारी, ममता देवी,राखी राय, सुचित्रा देवी आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
0 Comments