सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत:मोदी
सरकार के 7 वर्ष पूरे होने पर भाजपा
सुखदेव नगर मंडल ने मनाया सेवा दिवस
आज केंद्र में मोदी सरकार के सफलतापूर्वक 7 साल पूरे होने पर भाजपा सुखदेव नगर मंडल द्वारा सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस बीच मंडल अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री एवं दैनिक दिनचर्या के लिए आवश्यक वस्तुएं वितरित करते हुए झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह विधायक सी पी सिंह जी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित सिंह जी वरीय उपाध्यक्ष रांची महानगर राजू सिंह, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी राहुल अवस्थी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुकेश मुक्ता ,पूर्व महामंत्री रांची महानगर भाई नंदकिशोर अरोड़ा , पूर्व कोषाध्यक्ष रांची महानगर रमेश सिंह , वार्ड 27 के पार्षद ओम प्रकाश ,वार्ड 31 के पार्षद अशोक यादव , पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रेम सिंह , वार्ड 30 के पूर्व पार्षद श्रीमती सुनीता देवी , महानगर रांची आईटी सेल प्रभारी पिंटू सिंह , सह कार्यालय मंत्री रांची महानगर सोनू सिंह, साथ में भाजपा के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
0 Comments