उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह
के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान एवं हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह जी के निधन पर आज 23 अगस्त 2021 को उनके तस्वीर पर पुष्पअर्पित कर एवं भामाशाह नगर,रिंग रोड सुकुरहुटू, कोकर, बूटीमोड़ में पौधारोपण एवं पौधा वितरण कर श्रद्धासुमन श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता छात्र क्लब के अध्यक्ष सह भाजपा नेता शिव किशोर शर्मा ने किया। भाजपा नेता हरीनाथ साहू ने कल्याण सिंह जी के जीवन इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कई दिनों से बीमार रहने के बाद 21 अगस्त को रात्रि मेंउनका निधन हुआ। वे एक कुशल राजनेता थे। महेश चंद्रा ने कहा वे प्रकृति प्रेमी थे वे देश में हरियाली के लिए काफी संख्या में पेड़ पौधे लगवाए थे। युवराज पासवान ने कहा बेहतर शिक्षा के लिए वह हमेशा प्रयासरत्न थे वही शिव किशोर शर्मा ने कहा वे होनहार खिलाड़ियों को हमेशा प्रोत्साहित करते थे। क्लब के पूजा सिंह एवं कुमारी पूनम ने कल्याण सिंह जी के स्मृति में श्रद्धांजलि गीत प्रस्तुत किए।क्लब द्वारा पेड़ पौधों को रक्षा करने का संकल्प एवं गरीब जरूरतमंद लोगों के बीच मास्क,सैनिटाइजर, डिटॉल,बैंडेज आदि सुरक्षाकीट वितरण कर कार्यक्रम की समापन की गई।
0 Comments