भगवान विश्वकर्मा जी के तस्वीर के साथ छेड़छाड़
बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : विश्वकर्मा समाज
17 सितम्बर 2021 को भगवान विश्वकर्मा पूजन दिवस के अवसर पर बिहार के मधुबनी जिला के विस्फी विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के विधायक हरिभूषण ठाकुर द्वारा सृष्टि के सृजनहार भगवान विश्वकर्मा जी के तस्वीर के साथ छेड़छाड़ करते हुए उनके मुख पर भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की तस्वीर लगाकर पूजा-अर्चना करके न केवल विश्वकर्मा वंशियों को ही बल्कि सनातन धर्म के आराध्यदेव भगवान विश्वकर्मा को भी अपमानित किया है,क्योंकि कोई भी व्यक्ति चाहे कितना भी महान क्यों न हो उन्हें भगवान नहीं बनाया जा सकता है।
भाजपा विधायक द्वारा इस तरह के कृत्य के विरोध में "झारखण्ड प्रदेश विश्वकर्मा समाज" इसकी घोर निंदा करते हुए झारखण्ड प्रदेश विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा की अगुवाई में भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर का फिरायालाल चौक में पुतला दहन किया गया।
मुख्यअतिथि प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा ने कहा कि भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर ने दण्डनीय अपराध किया है। विश्वकर्मा समाज इस कृत्य को कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगी। उनके विरुद्ध राज्य स्तर पर विश्वकर्मा समाज चरणबद्ध आंदोलन करेगा।
राँची के फिरायालाल चौक पर पुतला दहन के कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वकर्मा समाज के राँची ज़िला अध्यक्ष संतोष कुमार ने किया।
आज के पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्यरूप से
प्रदेश उपाध्यक्ष संजय शर्मा,
प्रदेश प्रधान महासचिव संतन शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष शंकर विश्वकर्मा,सह कोषाध्यक्ष दिलीप शर्मा,प्रदेश सयुक्त सचिव रमेश मिस्त्री,
जिला उपाध्यक्ष कृष्णा शर्मा,
जिला कोषाध्यक्ष राजेश शर्मा,
जिला सचिव मनोज विश्वकर्मा संरक्षक शिवकिशोर शर्मा सहित
अवधेश शर्मा, पिंटू शर्मा, गौतम शर्मा, विक्रम शर्मा, दिलीप विश्वकर्मा,संदीप शर्मा,रंजीत शर्मा,नीलम शर्मा, सुबोध शर्मा,नंदेव शर्मा,अरविंद शार्मा, संजीत शर्मा,रामजतन शर्मा, राजू शर्मा,मनबोध शर्मा, मुन्ना शर्मा आदि मौजूद थे।





0 Comments