वर्तमान एमएलसी द्वारा विकास जनपद के हर कोने तक गया है :दिनेश कुमार तिवारी पंचायत सदस्य

वर्तमान एमएलसी द्वारा विकास 

जनपद के हर कोने तक गया है :

दिनेश कुमार तिवारी पंचायत सदस्य


















जौनपुर(राम आसरे)। चंपा देवी महिला महाविद्यालय सराय बिका, मछली शहर में वर्तमान एमएलसी बृजेश सिंह उर्फ प्रिंशु सिंह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में इन्होंने नव निर्वाचित पदाधिकारियों में क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों, जिला पंचायत सदस्यों का स्वागत कर बधाई दी। इस कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिनेश कुमार तिवारी ने कहा कि वर्तमान एमएलसी द्वारा विकास जनपद के हर कोने में गया है। यदि आप इनसे जुड़े हैं तो आप का विकास अवश्य होगा। वर्तमान जिला पंचायत सदस्य राकेश कुमार सरोज एवं जवाहरलाल सरोज का धन्यवाद भी किया। प्रिंसू सिंह ने अपने अभिभाषण में कहा कि मैं सभी निर्वाचित हुए सभी नए पदाधिकारियों का सोशल मीडिया के माध्यम से समाचार पत्र, फोन के माध्यम से बधाइयां दिया। आज पहली बार आप लोगों के सामने उपस्थित होकर आप सभी लोगों का हार्दिक स्वागत अभिनंदन करता हूं तथा उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। इतने बड़े क्षेत्र में जिसमें 21 विकास खंड एवं 9 विधानसभा क्षेत्र हैं, सभी जगह पहुंच पाना बहुत मुश्किल है। यहां पर सम्मानित सदस्यों की संख्या 4000 से ज्यादा है। सब लोगों से व्यक्तिगत मिल पाना बहुत कठिन कार्य है। मछली शहर क्षेत्र का यह उनका पहला कार्यक्रम था। अपने भाषण में उन्होंने अफसोस प्रकट किया कि पिछले चुनाव में कम समय मिल पाने की वजह से मैं सभी लोगों से मिल नहीं पाया। मैं नहीं बल्कि आप लोगों ने चुनाव लड़ा। विभिन्न ब्लॉकों के सहयोगियों के सहयोग से मै चुना गया वो भी आधे से अधिक मतदान प्राप्त हुआ। इस जिले के आम जनमानस का शुक्रगुजार हूं एवं धन्यवाद देता हूं कि आप सभी लोगों ने जिले का एक ऐसे महत्वपूर्ण बैठाया है जिला पंचायत अध्यक्ष जो कि पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्री कला को जो आपके कार्य में कोई ऐसी बाधा नहीं आने वाली हैं। सड़क, नाली, नाला, खड़ंजा, रोड आदि के लिए आपको किसी का दरवाजा खटखटाना नहीं होगा। सरकार द्वारा लागू सारी योजनाएं अब तक पहुंचेंगे। अपने 6 वर्षों में अपनी नैतिक जिम्मेदारियों का मैंने निर्वहन करने का पूरा प्रयास किया।
इसी क्रम में वर्तमान जिला पंचायत सदस्य जवाहरलाल सरोज क्षेत्र की समस्याओं से एमएलसी को अवगत कराया। वहीं वर्तमान जिला पंचायत सदस्य राकेश कुमार सरोज ने क्षेत्र की समस्याओं को अवगत कराते हुए धन्यवाद व्यक्त किया।
इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रांगण में मनीष कुमार मौर्य प्रधान सराय बीका, प्रधान सुरेश कुमार सरोज करौदा, प्रधान हरीश चंद्र बनवासी हीरामनपुर, प्रधान सौरभ सरोज रज्जूपुर, मोहनलाल गुप्ता वीडीसी सराय बिका, बलिराज सरोज बीडीसी रज्जूपुर, दिनेश कुमार तिवारी पूर्व जिला पंचायत सदस्य, राकेश कुमार सरोज जिला पंचायत सदस्य, जवाहरलाल सरोज जिला पंचायत सदस्य, एडवोकेट सुभाष चंद्र सरोज, एडवोकेट सुशील कुमार सरोज आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments